Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बाल शिक्षा सदन में दसवीं के छात्र-छात्राओं को दी विदाई और दी शुभकामनाएं… पढ़ें।

 

बड़़कोट/अरविन्द थपलियाल।बाल शिक्षा सदन स्कूल में रविवार को दसवीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। इस दौरान मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्ष सुनील थपलियाल, प्रबंधक श्रीमती उषा थपलियाल ,ग्राम प्रधान विनोद जेंतवान ने सभी छात्र छात्राओं की हौसला आफजाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान छात्र-छात्राएं भावुक हो गए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कामेश शाह ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में बैठने वाले प्रतिभागियों के बीच जांच परीक्षा ली गयी थी। जिसमें अव्वल स्थान लाने वालों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया है। कहा कि वाकई में विदाई का पल दुखदाई होता है। लेकिन आगे आप सभी छात्र-छात्राओं का भविष्य उज्ज्वल हो इस बात को ध्यान में रखते हुए विदाई दी जा रही है। सभी अच्छी तैयारी के साथ परीक्षा दें और अच्छा रिजल्ट करें।

विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री थपलियाल ने छात्र छात्राओं को कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। आप सभी दसवीं की परीक्षा देने जा रहे हैं। अपना रिजल्ट अच्छा करें। प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। सकारात्मक सोच के साथ नदी की पानी की तरह आगे बढ़ें सफलता अवश्य मिलेगी। समय को महत्व दें। जिसने समय को पकड़ लिया वह आगे बढ़ जाता है। कठिन परिश्रमी बनें और हमेशा अच्छा करने की सोच रखें। देश का भविष्य आपके कंधों पर है। इस मौके पर समिति सदस्य सुधा डोभाल, ग्राम प्रधान विनोद जेंतवान,प्रबन्धक श्रीमती ऊषा थपलियाल,प्रधानाचार्य कामेश शाह,विजय कुमार,बीरेश कुमार,कृष्णा बंधाणी, अंशुमान, नितिका,दीपका, मुस्कान,गीता बिष्ट,नीलम,रुशी देवी सहित छात्र छात्राएं थीं।

Related posts

आस्था।श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब और प्रख्यात कथा वक्ता गोपाल मणी जी महाराज ने किया श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं का वर्णन…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

आप का बढ़ता कुनबा, रुद्रप्रयाग जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी हुए पार्टी में शामिल,कर्नल कोठियाल ने दिलाई सदस्यता

admin

14नवम्बर को जिला न्यायालय उत्तरकाशी के साथ सिविल जज न्यायालय पुरोला एवं बडकोट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन… पढ़ें ।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page