Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

हादसा।जखोल से देहरादून जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त पांच लोगों को घायल होने की सूचना और टीम पंहुची मौके पर….पढ़ें।

 

 

मोरी।जखोल से से देहरादून जा रही उत्तराखण्ड परिवहन निगम की एक बस संख्या UK 7 PA 4177 आज सुबह सुनकुंडी गांव के पास सड़क से बाहर पलट जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की सूचना मिली है। प्राप्त सूचना के अनुसार इस बस में लगभग 25 यात्री सवार थे, जिनमें से पांच लोग सामान्य रूप से घायल हुए हैं अन्य लोग सुरक्षित बताए गए हैं। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया जा रहा है। मोरी से घटना स्थल के लिए एम्बुलेंस भेजी गई है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने क्षेत्र के अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते हुए राहत और बचाव कार्य को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं और घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने की व्यवस्था करने को कहा है।

स्वास्थ्य विभाग के साथ ही राजस्व पुलिस विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके पर भेजी गई है।

Related posts

डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में 46वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:मोरी ब्लॉक के गंगाड गांव में आग लगने की सूचना,अग्निशमन, एसडीआरएफ, राजस्व टीम मौके को रवाना

admin

यमुनोत्री पैदल मार्ग अवरुद्ध, आया चट्टानी मलवा, पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page