Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

हिमोत्थान सोसाइटी ने जौनपुर में शीतावकाश में आयोजित किये शीतकालीन शिविर(विंटर कैंप और चलाये जागरूकता अभियान… पढ़ें।

 

 

 

 

 

टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल में प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत हिमोत्थान सोसाइटी द्वारा जौनपुर में शीतावकाश में आयोजित किए जा रहे शीतकालीन शिविर(विंटर कैंप)।गौरतलब रहे कि हिमोत्थान शैक्षिक सोसाइटी गत अप्रैल 2023 से विकासखंड जौनपुर में प्राथमिक विद्यालयों में विभिन्न कंपोनेंटो लाईब्रेरी,FLN आधारभूत साक्षरता,PL शारीरिक साक्षरता,विद्यालय प्रबंधन समिति SMC में कार्य कर रही है,जिसमें उनके टीम लीडर,प्रोजेक्ट एसोसिएट कार्मिक स्कूल फैसिलिटेटर(SF) एवम शिक्षा प्रेरकों के माध्यम (sp) द्वारा विद्यालई स्तर पर कार्य किया जा रहा है,जिसमें शिक्षक के साथ सहायक बन बच्चों को केंद्र मानकर उनके पठन पाठन एवं शारीरिक साक्षरता प्रदान कर अन्य विद्यालई ढांचों,प्रबंधन में सुधार करना है,जिसके परिणाम दृष्टिगोचर भी हो रहे,शिक्षकों और समुदाय द्वारा भी सराहा गया है,आजकल विद्यालयों में चूंकि शीतकालीन अवकाश हैं तो हिमोत्थान सोसाइटी के प्रोजेक्ट एसोसिएट एवं अन्य कार्मिकों द्वारा विद्यालय जिन गांवों में हैं उन गांवों में शीतकालीन शिविर लगाए जा रहे हैं जिनमें विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां बच्चों संग संचालित की जा रही हैं और समुदाय को भी जोड़ा जा रहा है,गतिविधियों में खुला पुस्तकालय जिसमें रोचक एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकें,चित्रकला प्रतियोगिता,रीड अलाउड,बुक टॉक जैसे पुस्तकालय सेशन,आर्ट एंड क्राफ्ट,विभिन्न खेल गतिविधियां,नाट्य रूपांतरण,सांस्कृतिक कार्यक्रम,क्विज कंपीटिशन हस्त कौशल आदि तमाम रोचक गतिविधियां कराई जा रहीं हैं,बच्चे बड़े उत्साह से रुचि भी ले रहे हैं दो से तीन घंटे प्रतिदिन यह शिविर लगाया जा रहा है,साथ ही गांव की सफाई स्वच्छता को लेकर साफ सफाई कर ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा,इसमें अंतिम दिवस चूंकि आठ दिनों का है तो बाल मेला भी एक वृहत स्तरीय मेले भी लगाए जाएंगे,जिसमें पारितोषिक का भी प्रावधान है,साथ ही शिविर के समय जलपान(रिफ्रेशमेंट) की भी बच्चों के लिए व्यवस्था है।प्रोजेक्ट एसोसिएट एजुकेशन जौनपुर श्री संदीप बिजलवान द्वारा बताया गया कि अवकाशों में ये शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास,विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के सीखने,छुट्टियों का कुछ सकारात्मक लाभ हो,बच्चा पठन पाठन से पूर्ण रूप से दूर न रहे,कुछ न कुछ उसकी लर्निंग लेवल में वृद्धि हो और अवकाश का सदुपयोग हो,समुदाय को हिमोत्थान सोसाइटी के शैक्षिक के साथ साथ अन्य कार्यों की भी जानकारी है क्योंकि यह सोसाइटी ग्रामीण क्षेत्रों में अन्य क्षेत्रों जैसे कृषि ,पशुपालन,बागवानी,महिला सशक्तिकरण आदि क्षेत्रों में भी कार्य कर रही है,अभी उत्तराखंड के कुछ ब्लॉक में ये कार्य चल रहा है,आगे अन्य विकासखंड के क्षेत्र भी इसमें सम्मिलित कर कार्य करने की योजना है।,बच्चों के इस शीतकालीन शिविर में आए हुए ग्रामीणों,समुदाय के लोगों,अभिभावकों द्वारा सराहना कि जा रही है और दिन ब दिन संख्या बढ़ रही है,अभिभावकों ग्रामीणों द्वारा हिमोत्थान सोसाइटी की इस पहल को सराहा गया है उन्होंने कहा कि छुट्टियों में इस तरह के कैंप लगाना बहुत अच्छी बात है नहीं तो बच्चे फालतू घूमते हैं,इसी बहाने दो तीन घंटे मन लगाकर इस कैंप में आ तो रहे हैं प्रतिभाग कर रहे हैं,साथ ही समुदाय द्वारा भी कैंप में प्रतिभाग कर गतिविधियां देखी जा रही हैं।। इस अवसर पर हिमोत्थान सोसाइटी के स्कूल फैसिलिटेटर राजेश अग्रवाल मुकेश नौटियाल शीला चौहान,संगीता रमोला,वीरेंद्र नौटियाल,ओर शिक्षा प्रेरक नीतू,स्वाति,अंजली,अंकिता,सुचिता,कोमल,शिवानी,सिमरन प्राची,लोकेश टीम वर्मा,सीता,खुशबू,मीरा,बबीता सहित तमाम लोगों के द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

Related posts

उत्तरकाशी::यमुनोत्री धाम यात्रा:-पालीगाड़ से हनुमानचट्टी के बीच बड़े वाहनों को गेट सिस्टम से संचालित करने के निर्देश

admin

आक्रोश।सीएचसी बड़कोट में डॉक्टरों की भारी कमी पर फूटा जनाक्रोश, क्षेत्रवासी हुए लामबंद,2015 में स्वीकृत आठ चिकित्सकीय पदों में सिर्फ एक दंत चिकित्सक तैनात, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन; मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

डीएम के मौजूदगी में चिन्यालीसौड़ लगा तहसील दिवस कुल 29शिकायतें दर्ज… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page