Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

निर्दलीय प्रत्याशी सुनील थपलियाल के प्रचार ने पकड़ी रफ्तार बड़कोट गांव वार्ड एक और दो में किया जनसंपर्क मतदाताओं से की अपील… पढ़ें।

 

 

 

 

 

 

बड़कोट। नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिये चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है और निर्दलीय प्रत्याशी सुनील थपलियाल ने आज बड़कोट गांव के वार्ड नंबर 01 और 02 में डोर टू डोर प्रचार किया और मतदाताओं से अपील की है कि आप बड़कोट नगरपालिका का भविष्य ध्यान में रखते हुए विकास के पक्ष में मतदान करें।

सुनील थपलियाल ने मतदाताओं से अपील की है कि आप एक ऐसे प्रत्याशी का चयन करें जो आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे और विकास कार्यों की ठोस रूप रेखा तैयार करे जिससे नगरपालिका का चहुंमुखी विकास हो सके।

सुनील थपलियाल ने बताया नगरपालिका बड़कोट में अध्यक्ष पद के लिये वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हे नगरपालिका के मतदाताओं वहां की जनता से भरपूर समर्थन मिल रहा है।

सुनील ने आज अपने समर्थकों के साथ नगरपालिका बड़कोट वार्ड नंबर 01 और 02 में डोर टू डोर प्रचार किया और लोगों के सामने जनहित के मुद्दों पर वोट डालने की अपील की।

मालूम हो कि नगरपालिका बड़कोट में पंपिंग योजना की वितिय स्वीकृति के लिये 48दिन तक अनिश्चितकालीन अनशन और भूख हड़ताल रही जो मुख्य के आश्वासन के बाद स्थगित हुई तो उसी दौरान सुनील थपलियाल ने नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कोर्ट ने सरकार से शपथ पत्र मांगा और मार्च तक बड़कोट को पानी देने की बात कही। सुनील ने बताया कि वह लगभग दो दशकों से नगरपालिका बड़कोट के जमीनी मुद्दों के लड़ रहे हैं और दुख सुख में लोगों के साथ खड़े हैं।

अब नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिये सुनील थपलियाल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं और लोगों से बड़कोट नगरपालिका के भविष्य को सुरक्षित करने को लोगों से मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

Related posts

जनपद को अपराध मुक्त करना पुलिस की प्राथमिक: पुलिस अधीक्षक

Arvind Thapliyal

बड़कोट पंपिंग योजना स्वीकृति को लेकर भूख हड़ताल और अनिश्चितकालीन अनशन चौथे दिन जारी सरकार की विफलताओं पर उठे सवाल… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

16 घंटों से टनल में 40 मजदूर फंसे हुए, रेस्क्यू जारी ,अभी लगेगा समय, डीएम ने दीपावली की छुट्टियों को किया रद्द। पढ़े खबर व यूट्यूब पर देखे पूरी आपबीती के साथ वीडियो….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page