Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने दिखाया दमखम और नौगांव नगर पंचायत में यशवंत कुमार ने बनाया मुकाबला रोचक.. पढ़ें ।

नौगांव। नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी यशवंत कुमार के नांमाकन करवाने से मुकाबला अब दिलचस्प हो गया है, यशवंत कुमार पूर्व ब्लाक प्रमुख रहे हैं और लोगों के बिच अपनी गहरी पकड़ रखतें हैं।
भाजपा कांग्रेस के लिये अब राह आसान नहीं है क्योंकि यशवंत कुमार नौगांव क्षेत्र में अपनी पहचान रखतें हैं और खूद की लोकप्रियता के लिये भी जाने जाते हैं।
आज अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिये भाजपा कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और सभी ने शक्ति प्रदर्शन किया और यह दिखाने की कोशिश की है कि कौन सा दल कितना मजबूत है।
हां इतना जरूर है कि कुछ लोग नगर पंचायत की सीट महिला की जगह सुरक्षित कर देने से नाराज जरूर है लेकिन यह नाराजगी आखिर किससे जब भाजपा के पुराने नेता को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ना पड़ रहा तो आखिर सीट का आरक्षण किसने बदला यह बड़ा सवाल है?
अब यह जरूर है कि यशवंत कुमार के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में आने से समीकरण बदल जरूर गये लेकिन मुकाबला दिलचस्प है।
अब देखना यह होगा कि आखिर नौगांव नगर पंचायत के मतदाता अपना मत किस प्रत्याशी के पक्ष में देते हैं लेकिन मुकाबला कांटे का है।

Related posts

रवांई की जनता मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत में जुटी, 5 नवम्बर से रवांई शरदोत्सव एवं विकास मेले का आगाज , पढ़े पूरी खबर…..

admin

उत्तरकाशी:पिंडकी अग्निकांड प्रभावितों की मदद को आगे आया ” जय हो ग्रुप “,दी राहत सामग्री

admin

योग व्यक्ति के  मनोबल एकाग्रता, पढने की क्षमता को बढाने के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक तौर पर बनाता है मजबूत -रेखा आर्या

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page