Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

21 महीने से गाय के पेट मे मरा हुआ बछड़ा (फीट्स) सफलता से निकाला बाहर। गौ सुरक्षित ,पढ़े पूरी खबर……

सुनील थपलियाल

बड़कोट ।

जाको राखे साइयां मार सके न कोय, बाल न बांका करि सके जो जग बैरी होय यह कहावत कंसेरु गाँव मे चरितार्थ हो गयी ,जब 21 महीने से गाय के पेट मे मरा हुआ बछड़ा (फीट्स) सफलता से बाहर निकाल लिया गया। पशुपालक सहित स्थानीय लोगों ने पैरावेट भगवती प्रसाद का आभार जताते हुए प्रशंसा की है।
मालूम हो कि ग्राम कंसेरु में पशुपालक मदन लाल की गाय के पेट से 21 महीने बाद पैरावेट भगवती प्रसाद ने सफलता से मरा हुआ फीट्स (बछड़ा)निकाल लिया है । कंसेरु बड़कोट निवासी पशुपालक मदनलाल ने बताया कि 21 माह बाद 9 माह से भी अधिक समय से मरा हुआ फीटस को सफलता से बाहर निकाल लिया है। गाय का जीवन सुरक्षित एवं स्वास्थ्य बिल्कुल सही है। उन्होंने बताया कि गाय के दर्द व परेशानी से हम सब परेशान थे, दवाई ला -ला कर थक गये थे। आखिरकार भगवती प्रसाद ने ऑपरेशन कर सड़े हुए फीट्स को निकाल लिया। पशु पालन के पैरावेट भगवती प्रसाद ने बताया कि कंसेरु गाँव के मदन लाल जी काफी परेशान थे, गाय के दर्द व दिक्कतों से काफी समय से चक्कर लगा रहे थे ,दो दिनों तक इंजेक्शन देने के बाद बच्चा दानी से सड़े हुए बछड़े को निकाला जा सका है। अब गाय ठीक है खतरे से बाहर है। इधर भगवती के इस कार्य की चारो ओर प्रशंसा हो रही है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी:पुलिस ने 24 घण्टे में चोरी के सामान सहित दो अभियुक्त किये गिरफ्तार, वाहन सीज

admin

नीति आयोग की  रैंकिंग में उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक को राज्य में दूसरा और देशभर में 44वाँ स्थान नीति आयोग की  रैंकिंग में उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक को राज्य में दूसरा और देशभर में 44वाँ स्थान-आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण उपलब्धि…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

ग्राम कंसेरु में जननायकों के नाम से मुख्य द्वार का विधिवत शुभारंभ,पढ़े पूरी खबर….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page