Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

आर.के.पुरम में सीवर लाइन बिछाने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर ने काॅलोनीवासियों संग की बैठक… पढ़ें।

 

 

देहरादून, 1 दिसंबर। उतराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट ऐजेन्सी(यूयूएसडीए) के तत्वावधान में आर. के. पुरम आवासीय काॅलोनी में सीवर लाइन बिछाने के लिए जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। प्रोजेक्ट मैनेजर अरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जोगीवाला क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने के कार्य को मार्च 2026 तक पूर्ण करना है। सीवर लाइन बिछाने के कार्य के दौरान कालोनी वासियों को कुछ असुविधा भी हो सकती है लेकिन आपसी तालमेल से यह कार्य बेहतर ढंग से हो सकता है। इसी क्रम में काॅलोनी के लिखित सुझाव भी एक प्रपत्र पर लिये गये। काॅलोनीवासियों ने सुझाव दिया कि इस कार्य में अनावश्यक विलंब न हो, कार्य संपन्न हो जाने पर सड़क की मरम्मत समुचित ढंग से की जाये और कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये। बैठक का संचालन करते हुए डा.के.एल.तलवाड़ ने संबंधित अधिकारियों को आश्वस्त किया कि आर.के.पुरम काॅलोनी इस कार्य में पूर्ण सहयोग करेगी। बैठक में सहायक अभियंता तनवीर सिंह, संरक्षक के.एस.ऐर, समाजसेवी वीरेंद्र वालिया , संजय वालिया,एम.सी.लोहनी, डा.डी.डी.मैठाणी, डी.पी. जोशी,इंजीनियर राम कुमार, सुरेंद्र चौहान, एल.एस.चौहान, केशव पांडे,डा. कमलेश भारती,कमला चौहान, सुष्मिता जोशी,नीलम तलवाड़,रजनी अरोड़ा,रश्मि पांडे,अर्चना लोहनी,लक्ष्मी मैठाणी,देवेश्वरी, वैष्णवी व साम्भवी आदि मौजूद रहे।

Related posts

भागीरथी कला संगम के कलाकारों ने सूचना एवं लोक-संस्कृति विभाग के तत्वावधान में चलाया जागरूकता अभियान….. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बड़कोट के होनहार छात्र अभय विक्रम सिंह बिष्ट को Inspire अवार्ड के रूप में एक लाख बीस हजार की स्कालरशिप मिली,पढ़े पूरी खबर…..

admin

आक्रोश ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में चिकित्सकों की नियुक्ति को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन… पढ़ें ‌

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page