Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

वन विभाग अवैध वन अपराध को लेकर जागा,चैक पोस्टों पर गहन चेकिंग के निर्देश…. पढ़ें

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल।प्रभागीय वनाधिकारी व अपर यमुना वन प्रभाग बडकोट व उप प्रभागीय वनाधिकारी के अवैध वन अपराध पर कड़ा नियंत्रण स्थापित करने के निर्देशन क्रम में वन क्षेत्राधिकारी नौगांव साधुलाल पयाल ने रेंज के अंतर्गत वन अपराध नियंत्रण व अवैध अभिवहन को नियंत्रण करने हेतु विशेष अभियान के तौर पर की निकासी चौकी डामटा में बैरियर स्टाफ़ द्वारा गहन चेकिंग की जा रही थी इसी क्रम में आज प्रातः वनोपज निकासी चौकी डामटा में नियमित चेकिंग के दौरान हरियाणा नंबर HR67B6680 का ट्रक नौगाँव से देहरादून की ओर जा रहा था जिसे चैकिंग हैतु रोका गया किन्तु वाहन चालक द्वारा वाहन को चैक पोस्ट पर चेकिंग हैतु नहीं रोका गया और पीछा करने पर कुछ ही दूरी पर वाहन चालक ट्रक छोड़कर फ़रार हो गया वाहन के चैकिंग पर 540 टिन अवैध लीसा भरे पाए गए! वाहन को सीज कर लीसा डिपो नौगांव में लाया गया है चेकिंग के दौरान उपस्थित रहे कर्मचारी मम राज सिंह चौहान वन आरक्षी, भगत दास वन रक्षक और राजेंद्र सिंह रावत चौकीदार मौजूद थे! मौके पर पहुंचे उप प्रभागीय वनाधिकारी बड़कोट ने संबंधित स्टाफ को अवैध अभिवहन और वन अपराध पर कड़ा नियंत्रण स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया! संबंधित प्रकरण की गहन जांच हेतु जांच अधिकारी नामित किया गया है!

Related posts

यमुनोत्री धाम को मास्टर पलान से बनाने के लिये उठाये जायेंगें प्रभावी कदम: सुंदरम

Arvind Thapliyal

“कैलाश मानसरोवर”के नाम से बाजार में आयेगा अगरबत्ती एवं धूप

admin

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में उच्चतर शिक्षा व्याख्यानमाला प्रारंभ…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page