Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

नौगाँव में फिजिशियन के साथ महिला रोग विशेषज्ञय की होगी जल्द तैनाती- धन सिंह रावत

बड़कोट।
स्वास्थ्य ,शिक्षा ,सहकारी मंत्री धन सिंह रावत ने यमुनोत्री धाम में माँ यमुना के परिवार संग दर्शन किये वापसी में बड़कोट दोबाटा में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल के नेतृत्व में नौगाँव भाजपा व व्यापारिक प्रतिष्ठान से जुड़े लोगों ने मुलाकात करते हुए महिला रोग विशेषज्ञय व फिजिशियन चिकित्सक की तैनाती की मांग की जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द महिला विशेषज्ञय चिकित्सक सहित फिजिशियन चिकित्सक की तैनाती का आश्वासन दिया।
शुक्रवार को यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से यमुनाघाटी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर बारीकी से जानकारी ली । नौगाँव क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने स्वस्थ्य मंत्री से मुलाकात करते हुए नौगाँव सामुदायिक केंद्र में महिला विशेषज्ञय चिकित्सक ,हड्डी रोग विशेषज्ञय सहित पूर्व में तैनात फिजिशियन की यथावत नियुक्ति का स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने काबीना मंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा का आभार जताया। मुलाकात करने वालों में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, नगर पंचायत निवर्तमान चेयरमैन शशिमोहन राणा, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल, गोपाल डोभाल उर्फ गोलू,विजयपाल रावत,अर्जुन सिंह,अनिल कुकरेजा,प्रताप सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

मोरी के नैटवाड़ क्षेत्र में आयोजित हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन सैकड़ों लोग हुए शामिल… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:- बड़ी खबर चर्चित सिलक्यारा पौलगाव सुरंग हुई आर-पार, 16 को विधिवत होगा शुभारम्भ, मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री के पहुँचने की उम्मीद,पढ़े पूरी खबर…..

उत्तरकाशी:साढ़े चार साल के कार्यकाल में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी की ब्यवस्था रही मेरी प्राथमिकता:केदार सिंह रावत

admin

You cannot copy content of this page