Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कफनौल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का हो उच्चीकरण शिक्षा मंत्री को लिखा ज्ञापन और मांगे नहीं मानी गई तो होगा आंदोलन….. पढ़ें।

नौगांव /अरविन्द थपलियाल। विकासखंड नौगांव के यमुना घाटी का सबसे बड़ा गांव कफनौल सरकारी अनदेखी की मार झेल रहा है।
मामला उच्च माध्यमिक विद्यालय का जहां लगभग 300से अधिक छात्र छात्राएं अध्यनरत हैं और भौगोलिक स्थिति के आधार पर यहा हाईस्कूल से इंटरमीडिएट होना जरूरी है क्योंकि अगला इंटरमिडिएट कलोगी है जो लगभग दस किलोमीटर दूर है ऐसे में कफनौल,थोलिंका,गैर,दारसौं,गन्ना,खेतू, हिमरोल के नौनिहालों के लिये यह काफी दूर है और मानक के तहत यहां इंटरमीडिएट कालेज होना जरूरी है।
मामले पर समाज सेवी और बेरोजगार आंदोलन का हिस्सा रहे युवा नेता नविन चौहान ने यह मसला उठाया है और मांग की है कि यदि कफनौल उच्च माध्यमिक विद्यालय का उच्चीकरण नहीं होता तो बड़ा आंदोलन होगा।
नविन चौहान ने उत्तराखंड शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा और जल्द मामले पर कार्यवाही की मांग की है।
मालूम हो कि कफनौल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुख्यमंत्री की घोषणा में भी सम्मिलित है जिसका जीओ जारी होना था लेकिन राजनैतिक अटकलों के कारण यह मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया अब एक युवा ने इस मामले को उठाया है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द उच्चीकरण को लेकर सरकार काम नहीं करती है तो सरकार के खिलाफ आंदोलन होगा।

Related posts

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ द्विदिवसीय नामिका निरीक्षण सम्पन्न।

admin

उत्तरकाशी:बुराँश का जूस पिलाकर पैदल कांवड़ियों की थकान दूर कर रहे हैं पुलिसकर्मी

admin

जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी के नजदीकी मनेरी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर मैदान में आज “माँ दुर्गा क्लब” द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रीमियर लीग MDC Session-1 क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page