Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम देहरादून राजनीति राज्य उत्तराखंड

अपने कार्यकाल को भूल कर नियुक्ति और पारदर्शिता पर ज्ञान दे रहे हरदा: चौहान

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

देहरादून

 

भाजपा ने कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत के सरकारी विभागो मे नियुक्ति और भ्रष्टाचार के आरोपो को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उन्हे अपने कार्यकाल मे हुए कारनामो का अवलोकन करने की जरूरत है।
पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने तंज़ कसते हुए कहा की विधान सभा मे हुई 158 बैक डोर भर्ती के मामले से सभी परिचित है और उसमे चहेतो को नियुक्तिया मिली थी। नियुक्तियो को बेचने का खेल हर विभाग मे चला और तमाम स्टिंग भी सामने आये।
आबकारी, खनन सहित कई विभागों मे लूट खसोट का वातावरण था और माफियाओ से सांठ गांठ कर राज्य को करोड़ो का चूना लगाया गया।
चौहान ने कहा कि पूर्व सीएम के कार्यकाल में उनके करीबी एनएच घोटाले की रकम अपने बैंक अकाउंट में जमा कर ऐश करते रहे, ये वहीं हैं जिनके निजी सचिव दिल्ली में बैठकर भ्रष्टाचार की डील करते पाये गए और भाजपा द्धारा बनाए जन दबाब में हटाना पड़ा।
भाजपा मीडिया प्रभारी चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा, कॉंग्रेस और करप्शन एक ही सिक्के के दो पहलु हैं जिन्हे राज्य एवं केंद्र की सरकार में रहते 5 दशक से अधिक समय तक जनता ने परखा है । लिहाजा सत्ता में रहते, सिर से पैर तक भ्रष्टाचार में डूबकर काम करने वाले हरीश रावत व कोंग्रेसी नेताओं द्धारा नियुक्तियों व नीति निर्माण को लेकर पढ़ाया जा रहा ईमानदारी का पाठ किसी को हजम नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने भ्रष्टाचार और घपले घोटाले उजागर होने के बाद ही कांग्रेस को जमींन दिखायी और अब कांग्रेस पूरी तरह से जनता का विश्वास खो चुकी है।

Related posts

*मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की*

admin

उत्तराखंड समान नागरिक संहिता को लेकर हुई अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक नियमों के प्रावधानों को लेकर दिये निर्देश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

सरोज पंवार दूसरी बार बनी नौगांव विकासखण्ड की प्रमुख और सीमा चौहान जेष्ठ प्रमुख… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page