Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दु:खद।मोरी के धारा गांव में वज्रपात 43भेड़ बकरियों की मौत प्रशासन मौके पर लिया नुकसान का जायजा…. पढ़ें।

मोरी/अरविन्द थपलियाल।मोरी ब्लॉक के धारा गांव के जंगल में वज्रपात होने से 43 भेड़-बकरियों की मौत हुई है। जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट के निर्देशानुसार प्रशासन की टीम के द्वारा के द्वारा मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लेने के साथ ही प्रभावित भेड़पालकों रू. एक लाख बहत्तर हजार की राहत राशि वितरित की है।

तहसील मोरी के अंतर्गत धारा गांव के निकटवर्ती बायलुड़ी तोक के जंगल में गत सायं करीब 6 बजे अचानक वज्रपात होने के कारण धारा, जखोल व फिताड़ी गांव के भेड़पालकों की भेड़-बकरियों की मृत्यू होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने पर आज राजस्व एवं पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर पहॅुचकर वस्तुस्थिति का जायजा लेकर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को दी है। तहसीलदार मोरी जबर सिंह असवाल ने बताया कि इस घटना में धारा गांव के पांच, जखोल के पॉंच और फिताड़ी गांव के दो भेड़पालकों की कुल 24 बकरी, 16 भेड़ एवं 03 मेमनों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि निर्धारित मानकों के अनुसार प्रति मृत पशु चार हजार रूपए की दर से कुल एक लाख बहत्तर हजार रूपये की सहायता राशि प्रभावित लोगों को वितरित कर दी गई है।

Related posts

चकराता महाविद्यालय में  परीक्षायें पहली सितंबर से, कोविड प्रोटोकॉल का होगा कड़ाई से पालन

admin

गैरसैंण राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए 350 करोड़ स्वीकृतः मुख्यमंत्री

admin

*उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट 2023 के बेंगलुरु में आयोजित भव्य रोड शो में 4600 करोड़ रुपए के एमओयू किए गए साइन

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page