Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized

ब्रेकिंग।जनपद में तीन तहसीलदारों और उप-जिलाधिकारियों का हुआ फेरबदल देखें कौन कहां…. पढ़ें खबर।

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के द्वारा कार्यहित में जिले के सभी उप जिलाधिकारियों तथा तीन तहसीलदारों का स्थानांतरण करने के आदेश जारी किए गए हैं।

जिलाधिकारी द्वारा जारी  स्थानांतरण आदेश के अनुसार उपजिलाधिकारी भटवाड़ी बृजेश कुमार तिवारी को उपजिलाधिकारी बड़कोट, उपजिलाधिकारी डुंडा नवाजिश खलीक को उपजिलाधिकारी पुरोला, उपजिलाधिकारी बड़कोट मुकेश  चंद रमोला को उपजिलाधिकारी भटवाड़ी और उपजिलाधिकारी पुरोला देवानंद को उपजिलाधिकारी डुंडा के पद पर नई तैनाती दी गई है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी एक अन्य आदेश के अनुसार रीनू सैनी को तहसीलदार डुंडा से बड़कोट,  महेंद्र सिंह बिष्ट को तहसीलदार चिन्यालीसौड़ से डुंडा और धनीराम  डंगवाल को तहसीलदार बड़कोट से चिन्यालीसौड़ के पद पर नई तैनाती की गई है।

जिलाधिकारी के द्वारा स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल ही नई तैनाती  स्थान पर योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

बड़कोट में पेयजल लाइनों की लीकेज से फिर गहराया जल संकट, जय हो ग्रुप ने की दुरुस्तीकरण की उठाई मांग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

कफनौल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का हो उच्चीकरण शिक्षा मंत्री को लिखा ज्ञापन और मांगे नहीं मानी गई तो होगा आंदोलन….. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

दुःखद।उत्तरकाशी के धराली में आपदा का कहर मलवे में समाही जिंदगियां, सीएम और गृहमंत्री जताया दुःख रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी के निर्देश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page