Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देश विदेश देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

साईं सृजन पटल न्यूज लैटर के द्वितीय अंक का विमोचन,पढ़े पूरी खबर….

देहरादून। उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति उत्तराखंड शासन के उपाध्यक्ष डा.देवेन्द्र भसीन ने सोमवार को दून विश्वविद्यालय स्थित अपने कार्यालय में साईं सृजन पटल न्यूज लैटर के द्वितीय अंक का विमोचन किया। डा.भसीन ने न्यूज लैटर के संपादक डा.के.एल.तलवाड़ को इस सृजनात्मक प्रयास के लिए शुभकामनाएं दी। कहा कि इस न्यूज लैटर में स्वैच्छिक रक्तदान, रिंगाल हस्तशिल्प, पर्यावरण संरक्षण, दिव्यांगों के विद्यालय,पर्यटन, पहाड़ी पकवान आदि विषय सामग्री और युवा प्रतिभाओं के कार्यों को अत्यंत आकर्षक ढंग से संकलित किया गया है। इससे नवसृजनकर्ताओं को प्रोत्साहन और अन्य लोगों को प्रेरणा मिलेगी। डा.तलवाड़ ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि इस मासिक न्यूज लैटर के प्रकाशन में निरंतरता बनी रहे और युवा प्रतिभाओं के कार्यों को समाज के सम्मुख लाते रहें। उत्तराखंड में अनेक ऐसी विलक्षण प्रतिभाएं मौजूद हैं,जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से सफलता की कहानियां लिखी हैं। इस अवसर पर न्यूज लैटर के सह संपादक अंकित तिवारी,नवीन झा व हेमंत हुरला आदि मौजूद रहे।

Related posts

यमुनोत्री विस के गीठ पट्टी से दीपक का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, उमडा भारी जनसैलाब।।

admin

रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता हुआ शुभारंभ, दशकों से हो रहा प्रतियोगिता आगाज…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

सीएम ने देहरादून में स्टेट हैंडलूम एक्सपो का किया गया शुभारंभ।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page