Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

अपराध:नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला वांछित अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार… पढ़ें।

उत्तरकाशी/ अरविन्द थपलियाल।वांछित/ ईनामी अपराधियों की धर-पकड़ हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बडकोट व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में लम्बे समय से फरार चल रहे ढाई हजार रु0 के ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
फरवरी 2023 में थाना बडकोट पर नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में अभियुक्त शिवम फरार हो गया था, गिरफ्तारी से बच रहा था। पुलिस द्वारा अभियुक्त की काफी तलाश की गयी, सभी सम्भावित स्थानों में दबिश दी गयी किन्तु अभियुक्त शातिर एवं आपराधिक प्रवृत्ति का होने के कारण स्थान परिवर्तित कर गिरफ्तारी से बच रहा था । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं अपर्हता की बरामदगी हेतु अभियुक्त के घर की कुर्की की गयी फिर भी अभियुक्त का कुछ पता नही चल पाया। लम्बे समय से अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय उत्तरकाशी ने अभियुक्त शिवम को ईनामी अपराधी घोषित कर उसके ऊपर 2500 रु/ का ईनाम रखा गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बडकोट के नेतृत्व में पुनः पुलिस व एस0ओ0जी की संयुक्त टीम गठित की गयी। *पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों के बाद पतारसी-सुरागरसी करते हुये सटीक जानकारी जुटाकर कल 12.09.2024 को अभियुक्त शिवम उर्फ शुभम को गोविन्द विहार, शान्तिगढ जनपद देहरादून से गिरफ्तार कर अपहर्ता को बरामद किया गया ।

Related posts

बड़ी खबर।श्रद्धालुओं के लिए 10 मई को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, नवरात्र के शुभ अवसर पर घोषित हुई तिथि।

Arvind Thapliyal

रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता में उमड़ी खेल प्रतिभागियों की भीड़ और गणमान्यों की भी उम्दा दिलचस्पी… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

खरशाली में स्वर कोकिला रेशमा शाह सहित आधा दर्जन कलाकरों के गीतों में झूमे संस्कृति प्रेमी,पढ़े पूरी खबर

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page