Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

‘साईं सृजन पटल’ के माध्यम से प्रतिभाओं को मिलेगी खास पहचान : डा.एस.डी.जोशी…

देहरादून। दून हास्पिटल से सेवानिवृत्त सुप्रसिद्ध वरिष्ठ फिजिशियन डा.एस.डी.जोशी ने ‘साईं सृजन पटल’ का अवलोकन कर इसे युवाओं में सृजनशीलता को जन्म देने वाला केन्द्र बताया। डा.जोशी ने पटल की सुव्यवस्थित लाइब्रेरी,अभिलेखों के समुचित रख-रखाव,समाचार लेखन की कला एवं सृजनात्मक वातावरण की मुक्त कंठ से सराहना की। ‘साईं सृजन पटल’ के संयोजक सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ द्वारा कोविड काल में स्नातक स्तर की हिन्दी विषय की हस्तलिखित पुस्तक की जमकर तारीफ की। कहा कि उत्तराखंड के सृजनशील युवाओं के लिए यह एक प्रभावशाली मंच है। पटल द्वारा प्रकाशित मासिक न्यूज लैटर के माध्यम से उतराखंड की प्रतिभाओं के अद्भुत कार्यों से आमजनमानस रू-ब-रू हो रहा है। इस मौके पर डा.जोशी को न्यूज लैटर का प्रवेशांक भेंट किया गया। प्रो.तलवाड़ ने कहा कि न्यूज लैटर के द्वितीय अंक पर कार्य चल रहा है। तीस सितंबर को यह अंक पाठकों के सम्मुख होगा। उत्तराखंड की विभिन्न प्रतिभाओं की रचनात्मक इस अंक में पाठकों देखने को मिलेगी।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशानुसार सचिव आपदा प्रबंधन विनोद सुमन, सचिव पीडब्लूडी पंकज पांडे, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग दयानंद पहुंचे केदारघाटी,प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण एव पैदल निरीक्षण,केदारनाथ पैदल यात्रा को दो हफ्ते में दोबारा शुरू करने को होंगे प्रयास….. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बारिश का कहर-पहाड़ी दरकने के बाल बाल बचे ग्रामीण,कई मकानों को खतरा,नेशनल हाईवे बन्द…पढ़े पूरी खबर

admin

बड़कोट में आज बोर्ड मूल्यांकन पूर्व प्रशिक्षण दिया गया।

admin

You cannot copy content of this page