Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

चारधाम यात्रा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर से प्रशासन गंभीर डीएम ने अधिकारियों को दिये जरूरी निर्देश…. पढ़ें।

उत्तरकाशी/ अरविन्द थपलियाल।जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने आगामी सितंबर माह से तीर्थयात्रियों के आवागमन में संभावित वृद्धि को देखते हुए अधिकारियों को चारधाम यात्रा से जुड़े इंतजामों को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा है कि मौजूदा यात्रा काल के अगले चरम दौर के प्रारंभ होने से पहले सभी विभाग धामों, यात्रा मार्गों व पड़ावों पर सभी व्यवस्थाओं को फिर से देख-परख लें और आवश्यक अनुरक्षण कार्य एक सप्ताह में पूरे कर लें। जिलाधिकारी ने गंगोत्री मार्ग पर हीना में नवनिर्मित पार्किंग को आगामी 1 सितंबर से संचालित करने के साथ ही गंगोत्री में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को तुरंत हस्तगत कर संचालित करने के भी निर्देश दिए हैं।

चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा एवं अगले दौर की तैयारियों को लेकर जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने सीमा सड़क संगठन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिकारियों से कहा कि अगले माह से सडकों पर वाहनों की आवाजाही बढने से पहले सड़कों के अनुरक्षण से जुडे काम संपन्न करा लिए जांय। जिलाधिकारी ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत व पैचवर्क तथा ड्रेनेज का कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिला मुख्यालय उत्तरकाशी के क्षेत्र में नगरपालिका के स्तर से भी ड्रेनेज के काम करवाएं जाएंगे। जिलाधिकारी ने बीआरओ को गंगोत्री मार्ग पर लोहारीनाग क्षेत्र में बाल कंडार मंदिर के समीप नदी से हो रहे कटाव को रोके जाने के उपाय करने तथा एनएच को धरासू बैंड भूस्खलन की रोकथाम का कार्य कराने की भी हिदायत भी दी।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों की एक टीम को यमुनोत्री धाम व पैदल मार्ग का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए अतिवृष्टि से प्रभावित यात्री सुविधाओं की बहाली, टॉयलेट्स व्यवस्था, पैदल मार्ग की मरम्मत तथा यात्री सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों से संबंधित आवश्यक कामों की पड़ताल करने के साथ ही पैदल मार्ग के सुधारीकरण व मार्ग के बीच में स्थापित बिजली के खंबों को हटाए जाने की संभावना के संबंध में रिपोर्ट देने को कहा है। इस टीम में उप जिलाधिकारी बड़कोट के साथ ही उप जिलाधिकारी डुंडा व अपर मुख्याधिकारी जिला पंचायत, अधिशासी अभियंता लोनिवि व अधिशासी अभियंता यूपीसीएल तथा सुलभ इंटरनेशनल के स्थानीय प्रभारी शामिल रहेंगे।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत को जानकीचट्टी में स्थापित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का नियमित संचालन व समुचित रख-रखाव करने के निर्देश देने के साथ ही नगर पंचायत गंगोत्री को हिदायत दी कि गंगोत्री धाम में निर्मित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को अविलंब कार्यदायी संस्था से हस्तगत कर इसका संचालन प्रारंभ किया जाय।
जिलाधिकारी ने यमुनोत्री मार्ग पर राम मंदिर में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त पंजीकरण व जांच केन्द्र को उपयुक्त व सुरक्षित स्थान पर स्थापित किए जाने, यमुनोत्री धाम के लिए भंडेलीगाड के वैकल्पिक पैदल वन मार्ग की मरम्मत करने के साथ ही गंगोत्री से गोमुख के पैदल मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलियाओं का निर्माण व मार्ग की मरम्मत कर कार्य भी अविलंब पूरा करने को कहा है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि यात्रा के आगामी दौर के लिए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का प्लान तैयार कर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आगामी 31 अगस्त तक धामों, यात्रा मार्गों व पड़ावों पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती कर ली जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी जय किशन ने बताया कि हीना पार्किंग स्थल को आगामी 1 सितंबर से संचालित करने की तैयारी की जा रही है। पार्किंग स्थल पर पंजीकरण, मेडीकल एवं पुलिस बूथों की स्थापना की जा रही है।
बैठक में गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक रंगनाथ पाण्डेय ने बताया कि गोमुख मार्ग पर नालों में जल स्तर कम हो गया है और शुक्रवार से क्षतिग्रस्त पुलियाओं के निर्माण का काम शुरू किया जा रहा है।
बैठक में डीएफओ अपर यमुना वन प्रभाग रविन्द्र पुंडीर, बीआरओ के कमांडर विवेक श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी बड़कोट मुकेश चंद रमोला, जिला पंचायत के अपर मुख्याधिकारी एवं उप जिलाधिकारी डुंडा नवाजिश खलीक, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस रावत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एससी जोशी, अधिशासी अभियंता सिंचाई केएस चौहान, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल मनोज गुसांई, अधिशासी अभियंता एनएच बड़कोट राजेश पंत, अधिशासी अभियंता लोनिवि बडकोट मनोहर सिंह धर्मसत्तू, जिला पर्यटन अधिकारी केके जोशी, एआरटीओ जितेन्द्र कुमार, तहसीलदार भटवाड़ी सुरेश चन्द्र सेमवाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल सहित यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने आगामी सितंबर माह से तीर्थयात्रियों के आवागमन में संभावित वृद्धि को देखते हुए अधिकारियों को चारधाम यात्रा से जुड़े इंतजामों को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा है कि मौजूदा यात्रा काल के अगले चरम दौर के प्रारंभ होने से पहले सभी विभाग धामों, यात्रा मार्गों व पड़ावों पर सभी व्यवस्थाओं को फिर से देख-परख लें और आवश्यक अनुरक्षण कार्य एक सप्ताह में पूरे कर लें। जिलाधिकारी ने गंगोत्री मार्ग पर हीना में नवनिर्मित पार्किंग को आगामी 1 सितंबर से संचालित करने के साथ ही गंगोत्री में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को तुरंत हस्तगत कर संचालित करने के भी निर्देश दिए हैं।

चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा एवं अगले दौर की तैयारियों को लेकर जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने सीमा सड़क संगठन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिकारियों से कहा कि अगले माह से सडकों पर वाहनों की आवाजाही बढने से पहले सड़कों के अनुरक्षण से जुडे काम संपन्न करा लिए जांय। जिलाधिकारी ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत व पैचवर्क तथा ड्रेनेज का कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिला मुख्यालय उत्तरकाशी के क्षेत्र में नगरपालिका के स्तर से भी ड्रेनेज के काम करवाएं जाएंगे। जिलाधिकारी ने बीआरओ को गंगोत्री मार्ग पर लोहारीनाग क्षेत्र में बाल कंडार मंदिर के समीप नदी से हो रहे कटाव को रोके जाने के उपाय करने तथा एनएच को धरासू बैंड भूस्खलन की रोकथाम का कार्य कराने की भी हिदायत भी दी।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों की एक टीम को यमुनोत्री धाम व पैदल मार्ग का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए अतिवृष्टि से प्रभावित यात्री सुविधाओं की बहाली, टॉयलेट्स व्यवस्था, पैदल मार्ग की मरम्मत तथा यात्री सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों से संबंधित आवश्यक कामों की पड़ताल करने के साथ ही पैदल मार्ग के सुधारीकरण व मार्ग के बीच में स्थापित बिजली के खंबों को हटाए जाने की संभावना के संबंध में रिपोर्ट देने को कहा है। इस टीम में उप जिलाधिकारी बड़कोट के साथ ही उप जिलाधिकारी डुंडा व अपर मुख्याधिकारी जिला पंचायत, अधिशासी अभियंता लोनिवि व अधिशासी अभियंता यूपीसीएल तथा सुलभ इंटरनेशनल के स्थानीय प्रभारी शामिल रहेंगे।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत को जानकीचट्टी में स्थापित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का नियमित संचालन व समुचित रख-रखाव करने के निर्देश देने के साथ ही नगर पंचायत गंगोत्री को हिदायत दी कि गंगोत्री धाम में निर्मित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को अविलंब कार्यदायी संस्था से हस्तगत कर इसका संचालन प्रारंभ किया जाय।
जिलाधिकारी ने यमुनोत्री मार्ग पर राम मंदिर में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त पंजीकरण व जांच केन्द्र को उपयुक्त व सुरक्षित स्थान पर स्थापित किए जाने, यमुनोत्री धाम के लिए भंडेलीगाड के वैकल्पिक पैदल वन मार्ग की मरम्मत करने के साथ ही गंगोत्री से गोमुख के पैदल मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलियाओं का निर्माण व मार्ग की मरम्मत कर कार्य भी अविलंब पूरा करने को कहा है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि यात्रा के आगामी दौर के लिए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का प्लान तैयार कर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आगामी 31 अगस्त तक धामों, यात्रा मार्गों व पड़ावों पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती कर ली जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी जय किशन ने बताया कि हीना पार्किंग स्थल को आगामी 1 सितंबर से संचालित करने की तैयारी की जा रही है। पार्किंग स्थल पर पंजीकरण, मेडीकल एवं पुलिस बूथों की स्थापना की जा रही है।
बैठक में गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक रंगनाथ पाण्डेय ने बताया कि गोमुख मार्ग पर नालों में जल स्तर कम हो गया है और शुक्रवार से क्षतिग्रस्त पुलियाओं के निर्माण का काम शुरू किया जा रहा है।
बैठक में डीएफओ अपर यमुना वन प्रभाग रविन्द्र पुंडीर, बीआरओ के कमांडर विवेक श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी बड़कोट मुकेश चंद रमोला, जिला पंचायत के अपर मुख्याधिकारी एवं उप जिलाधिकारी डुंडा नवाजिश खलीक, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस रावत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एससी जोशी, अधिशासी अभियंता सिंचाई केएस चौहान, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल मनोज गुसांई, अधिशासी अभियंता एनएच बड़कोट राजेश पंत, अधिशासी अभियंता लोनिवि बडकोट मनोहर सिंह धर्मसत्तू, जिला पर्यटन अधिकारी केके जोशी, एआरटीओ जितेन्द्र कुमार, तहसीलदार भटवाड़ी सुरेश चन्द्र सेमवाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल सहित यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Related posts

कार्रवाई। गंगोत्री धाम से पुलिस ने दो जेब कतरों को किया गिरफ्तार… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तराखंड के 25 साल: दुरस्त गांव आज भी सिस्टम से बाहर, सीनियर फिजिशियन डॉ. के. पी. जोशी की पीड़ा, स्वास्थ्य व परिवहन व्यवस्था पर गंभीर सवाल,बातचीत को पढ़े पूरी खबर में…..

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी:मुख्यमंत्री ने नारायण पूरी पहुंचकर यमुनोत्री विधायक की स्व माँ को की श्रधांजलि अर्पित

admin

You cannot copy content of this page