Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

साहित्यकार डा.सविता मोहन ने “साईं सृजन पटल ” को भेंट किया स्तरीय पुस्तकों का सेट…. पढ़ें।

देहरादून (जोगीवाला)। पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक व पूर्व सचिव उतराखंड संस्कृत अकादमी सुप्रसिद्ध साहित्यकार डा.सविता मोहन ने “साईं सृजन पटल ” के उद्घाटन के अवसर पर पटल के पुस्तकालय के लिए स्तरीय पुस्तकों का एक सेट भेंट किया। बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पुस्तकें साहित्य प्रेमियों के लिए पूंजी सदृश होती हैं।पुस्तकों के निरंतर अध्ययन से ही लेखन और सृजन को नई उचांईयां मिलती है।डा.सविता मोहन ने स्वलिखित पुस्तक ‘औरत ! क्यों बोलती हो इतना’, व ‘उत्तराखंड समग्र अध्ययन’ के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री व साहित्यकार डा.रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की पुस्तक ‘मेरे सपनों का उतराखंड’, ललित मोहन रयाल की पुस्तक ‘चाकरी चतुरंग’ एवं वेदप्रकाश काम्बोज द्वारा मूल बांग्ला से अनूदित ‘जीवन स्मृति- रविंद्रनाथ टैगोर’ भेंट की। इस अवसर पर कोटद्वार महाविद्यालय से सेवानिवृत्त हुई प्राचार्य डा.जानकी पंवार ने बतौर विशिष्ट अतिथि कहा कि किसी संस्था का समृद्ध पुस्तकालय ही उसकी विशिष्ट पहचान बनाता है। ‘साईं सृजन पटल’ के संयोजक डा.के.तलवाड़ ने बताया कि इस पटल के माध्यम से नवोदित लेखकों और कलाकारों को प्रोत्साहित किया जायेगा। उद्घाटन समारोह में इंसाइडी क्रियेटिव मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ अक्षत तलवाड़,डायरेक्टर नीलम तलवाड़ सहित टेक्निकल स्टाफ मौजूद रहा।

Related posts

उद्यान विभाग ने तीस सेब के बागवानों को उच्च तकनीक प्रशिक्षण के लिये भेजा हिमांचल।

Arvind Thapliyal

गंगोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शीतकाल के लिए बंद,डोली रवाना,पढ़े खबर…..

Team Yamunotri Express

जानकीचट्टी में नवनिर्मित ट्रॉजिट हॉस्टल का किया विधिवत लोकार्पण,स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने परखी यमुनोत्री धाम की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और पैदल मार्ग में स्थापित मेडिकल रिलीफ पोस्ट का भी किया निरीक्षण… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page