Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

क्यूआर कोड के नाम पर व्यापारियों को किया जा रहा है परेशान होटल एशोसिएशन और व्यापारियों ने जताई नाराजगी…. पढ़ें खबर। 

 

 

बड़कोट । यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़कोट से जानकी चट्टी तक के व्यापारियों होटल ढाबा संचालकों को क्यूंआर कोड के नाम पर जबरदस्ती पैसा लिया जा रहा है पिछले वर्ष भी एक एनजीओ के द्वारा थोक विक्रेता से लाखों रुपए के क्यूआर कोड दिए गए उसके बाद कुछ ही दिनों बाद एनजीओ वाले गायब हो गए वैसा ही इस बार करना शुरू कर दिया है इस संबंध में ना पहले कोई जानकारी दी गई ना ही होटल और व्यापार संगठन को कोई जानकारी दी गई और आज कल एनजीओ के स्टॉप के द्वारा यात्रा रूट पर दुकान होटल ढाबा संचालकों को जबरदस्ती क्यूआर कोड के नाम पर पैसा लिया जा रहा व्यापार मण्डल बड़कोट के अध्यक्ष धनवीर रावत का कहना है कि हमें भी ऐसी जानकारी मिल रही है कि बड़कोट से जानकी चट्टी तक के व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है जिस उद्देश्य से पूर्व में एनजीओ के द्वारा सुविधाएं देने की बात की गई थी ऐसा कुछ भी नहीं किया गया सिर्फ प्लास्टिक मुक्त धाम के नाम पर सिर्फ पैसा लिया जा रहा है जिसको की किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा होटल एसोसिशन के अध्यक्ष सोबन राणा का कहना है कि क्यूकोड के नाम पर सिर्फ पैसा कट्ठा किया जा रहा है प्लास्टिक नहीं इसको तुरन्त बंद किया जाना चाहिए।

क्यूआर कोड को लेकर भारी नाराजगी जताई है और सिस्टम के खिलाफ आंदोलन की भी चेतावनी दी।

Related posts

अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी अग्रवाल कोष से कर्णप्रयाग कालेज के 15 विद्यार्थियों को मिलेगी दो-दो हजार रुपए की शिक्षा सहायता: प्राचार्य तलवाड़

Arvind Thapliyal

500 नेचर टूरिस्ट गाइड पर्यटकों को पहाड़ और जंगल की सैर करायेंगे।

Arvind Thapliyal

रानी कंन्सट्रक्सन कंपनी के खिलाफ जिनेथ की महिलाओं का हंगामा।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page