Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

ज्ञानदीप एकेडमी में अभिभावक संघ ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर की चर्चा… पढ़ें।

ब्रह्मखाल /सुरेश चंद्र रमोला।प्रखंड डुंडा के गेंवला संकुल के अंतर्गत मान्यता प्राप्त विद्यालय ज्ञानदीप चिल्ड्रेन एकेडमी ब्रह्मखाल में अध्यापक अभिभावक संघ की वार्षिक बैठक में छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर अभिभावकों और अध्यापकों के बीच चर्चा की गई। बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति पर अभिभावकों ने संतोष जताया और प्री प्राइमरी के बच्चों पर विशेष फोकस बनाए रखने पर जोर देने की बात कही। लर्निंग प्रोसेस को और अधिक प्रभावी बनाने तथा खेल स्पर्धाओं में बच्चों को प्रोत्साहित करते रहने पर अभिभावकों ने अपने अपने सुझाव दिये‌। विद्यालय के संस्थापक एस सी रमोला की अध्यक्षता में अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी का भी गठन हुआ जिसमें रमेश कुमार को संघ का अध्यक्ष चुना गया। नव नियुक्त अध्यक्ष ने शैक्षिक उन्नयन और शिक्षा का अधिकार अधिनियम विषय पर चर्चा की। बस्ते का बोझ कम हो पाठ्यक्रम को समय पर पूरा करने और बच्चों के अंदर कंपीटिशन की भावना जागृत करने की बात पर विशेष जोर दिया गया । इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सोनिका रावत,मनोज राणा, बद्री प्रसाद, पूजा अवस्थी, आशा देवी, अंकित वाजपेई, सहित सभी अध्यापक अभिभावक बैठक में उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तरकाशी:मुख्य विकास अधिकारी ने जिला चिकित्सालय में नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

admin

यमुनोत्री:- कार्यकर्ताओं की नवज टटोलने पहुँची प्रदेश प्रभारी,केंद्र व राज्य सरकार की विकासकारी योजनाओं को गांव-गांव पहुचाएं कार्यकर्ता—-वर्मा

admin

दुःखद दर्दनाक हादसा,घास काटते हुए पहाड़ी से गिरकर महिला की हुई मौत

admin

You cannot copy content of this page