Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ी खबर। बड़कोट नगर पालिका में पेयजल समस्या को लेकर हाई कोर्ट ने पेयजल निगम से मांगा विस्तृत शपथ पत्र: एडवोकेट शिवम राणा

बड़़कोट/अरविन्द थपलियाल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने जनपद उत्तरकाशी के बड़कोट नगर क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने राज्य सरकार समेत पेयजल निगम से इस पर विस्तृत शपथ पत्र पेश करने को कहा है। पेयजल पम्पिंग योजना के लिए आंदोलन कर रहे नगरवासियों ने मा. हाईकोर्ट नैनीताल और खनेड़ा खरादी निवासी एडवोकेट शिवम राणा का आभार जताते हुए भीषण पेयजल से निजात दिलवाने की उम्मीद की है।

मालूम हो कि बड़कोट में पानी की समस्या को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका में याचिका कर्ता पत्रकार सुनील थपलियाल व एडवोकेट शिवम राणा ने बताया कि
पिछले 6 जून से नगर क्षेत्रवासी तहसील परिसर में क्रमिक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। क्षेत्रवासी टैंकरों से पानी लाकर परेशान हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने अभी तक नगर क्षेत्रवासियों को पानी की किल्लत से निजात दिलाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की।

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने जनपद उत्तरकाशी के बड़कोट नगर क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और पेयजल निगम से इस पर विस्तृत शपथ पत्र पेश करने के आदेश दिए। मामले की अगली सुनवाई 10 अक्टूबर को तय की है। इधर नगर पालिका के आवाम ने मा.हाईकोर्ट और एडवोकेट शिवम राणा का शुक्रिया अदा करते हुए जल्द पेयजल की दीर्घकालिक योजना के लिए धनराशि मिलने की उम्मीद जताई है।

Related posts

कास्तकारों के सामने सुखे की मार घहराया रोजी-रोटी का संकट।

Arvind Thapliyal

दर्दनाक हादसा:बैक करते समय नवरात्रि  में आये श्रद्धालुओं पर चढ़ी बस, तीन की मौत,कई घायल

admin

समाज कल्याण विभाग तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के तत्वावधान में आयोजित दिव्यांगजन सुगम्य यात्रा को मुख्य विकास अधिकारी एस.एल. सेमवाल ने कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page