Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

समस्या।बूंद-बूंद पानी के लिये तरसते भाटिया गांव के लोग अब ग्राम प्रधान राकेश कुमार ने खोला विभाग के खिलाफ मोर्चा… पढ़ें।

नौगांव। तहसील बड़कोट के ग्राम पंचायत भाटिया में करोड़ों की लागत की जल जीवन मिशन की पेयजल योजना बनने के बाद भी ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिये तरसना पड़ रहा है ‌।
मालूम हो कि ग्राम पंचायत भाटिया में दो दो पेयजल लाईने लेकिन पेयजल आपूर्ति ठप्प होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत भाटिया में दो पेयजल लाईने हैं और जल जीवन मिशन योजना के तहत करोड़ों की लागत से बनी है लेकिन ग्रामीणों को इस विकराल गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिये तरसना पड़ रहा है।
प्रधान राकेश ने मामले की शिकायत उप जिलाधिकारी बड़कोट और जल संस्थान से भी की है और विभाग से मांग की है कि पेयजल लाईनों से सेब के बगीचों की सिंचाई नहीं हो जिससे ग्रामीणों को पेयजल व्यवस्था मिल सके।
प्रधान ने जल संस्थान पर आरोप लगाया कि भाटिया ग्राम पंचायत मे भरपूर मात्रा में पानी होने के बावजूद भी पानी नसीब नहीं हो रहा है जिसकी कि उप जिलाधिकारी से जांच की मांग की है।
आखिर प्रधानमंत्री मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट जल जीवन मिशन योजना भ्रष्टाचार की भेंट क्यों चढ रही है यह जांच का विषय बना हुआ है और प्रधान राकेश कुमार ने यह भी बताया कि यदि समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह विभाग के खिलाफ धरने पर बैठ जायेंगे।

Related posts

उत्तरकाशी :मोरी ब्लॉक के दूरस्थ गांव देवती में डीआईओ ने लगाई रात्रि चौपाल, सुनी ग्रामीणों की जनसमस्याएं

Jp Bahuguna

ब्रेकिंग। पहाड़ों में मौसम ने बदली करवट यमुनोत्री और गंगोत्री में बर्फबारी।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :पीएमजीएसवाई की सड़कों का निर्माण कार्य दिसंबर माह तक पूर्ण करें :माला राजयलक्ष्मी शाह

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page