Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जंगल में आग लगाने वाले एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज.. पढ़ें।

उत्तरकाशी/ अरविन्द थपलियाल।एक कार सवार व्यक्ति द्वारा जंगल में आग लगाये जाने का मामला प्रकाश में आने पर जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने उक्त वाहन को पकड़ कर आग लगाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश देते हुए कहा कि वनों में आग लगाने के लिए जिम्मेदार लोगों को कतई बख्शा नहीं जाय।
एनएचआईडीसीएल के जीएम और सिलक्यारा सुरंग निर्माण के प्रभारी कर्नल दीपक पाटिल ने आज साँय को एक वाहन में सवार व्यक्ति को राड़ी टॉप क्षेत्र के जंगल में आग लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। उन्होंने तत्काल इस मामले की सूचना नियंत्रण कक्ष को देते हुए वाहन का नंबर और फ़ोटो भी शेयर किया था। इस बीच आगजनी करने वाला व्यक्ति अपना वाहन लेकर भाग गया।
जिलाधिकारी ने वन विभाग और पुलिस विभाग को उक्त वाहन को पकड़ कर जंगल में आग लगाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश देते हुए कहा कि वनों में आग लगाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ फौरन सख्त कार्रवाई की जाय।
सूचना मिलते ही वन विभाग उक्त व्यक्ति की धरपकड़ के लिए सक्रिय हो गया है।

Related posts

उत्तरकाशी:बडकोट सर्किल के सभी थाना-चौकियों पर पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान, गड्ढे बनाकर कूड़े से खाद बनाने की शुरुआत

admin

विधानसभा चुनाव:-उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का आगाज आज से

admin

admin

You cannot copy content of this page