Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी में बदला अचानक मौसम चिन्यालीसौड़ के गढ़वाल गाड़ में अतिवृष्टि हुआ भारी नुकसान… पढ़ें।

चिन्यालीसौड़/अरविन्द थपलियाल। पहाड़ों में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। ये वज़ह रहीं कि यहां इस बार प्री मानसून का कहर देखने को मिल रहा है। बुधवार को तेज बारिश ने चिन्यालीसौड़ के ग्राम गढ़वाल गाड़ में नुकसान की खबर सामने आ रही है। वहीं भारी बारिश व ओलावृष्टि से एक भवन में मलवा घुसने से एक भैंस की मौत की खबर आ रही है। मामले में उपजिलाधिकारी डुंडा नवाज़िश खलीक ने बताया कि बुधवार देर सायं गांव में अड़चन अतिवृष्टि से एक आवासीय भवन में मलवा घुसने की सूचना मिली है। राजस्व विभाग की टीम, पुलिस, एसडीआरएफ की टीम रवाना हो चुकी है।
वहीं घटना के बाद पूरे गांव के लोगों ने गेंती ,बेलचा उठा कर खूद मलवा हटाने जुट गये हैं।
इधर जिला परिचालन केंद्र के मुताबिक तहसील चिन्यालीसौड़ अंतर्गत ग्राम गढ़वाल गाड में समय लगभग सांय 5:30 बजे को अत्यधिक वर्षा होने से एक भैस की मृत्यु तथा एक भवन क्षतिग्रस्त व एक एक गौशाला के अन्दर मलवा भरने की सूचना प्राप्त हुयी है ।

Related posts

बड़ी खबर:उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आगामी 32 भर्ती परीक्षाओं को लेकर जारी किया नया अपडेट

admin

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में धनवंतरी पब्लिक स्कूल नौगाँव के श्लोक चौहान रहे जनपद उत्तरकाशी के टॉपर… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

प्रधानमंत्री आदर्श योजना के तहत योजनाओं को धरातल पर उत्तारना प्राथमिकता: सीडीओ

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page