Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पहले सूखे ने मारा अब ओलावृष्टि से कास्तकार बर्बाद… पढ़ें।

बड़कोट /अरविन्द थपलियाल। तहसील बड़कोट के अंतर्गत पहले सूखे मार अब भारी आंधी तूफान और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं।
मामला विकासखंड नौगांव फल पट्टी सेवरी और मुंगरसन्ति क्षेत्र के न्याय पंचायत तियां का है जहां भारी आंधी तूफान और ओलावृष्टि ने बागवानों और किसानों की सेब और टमाटर और गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया है।
मालूम हो कि रंवाई घाटी का क्षेत्र कृषि और बागवानी पर निर्भर है और अब पहले कास्तकारों ने सूखे की मार झेली और अब आंधी तूफान और भारी ओलावृष्टि ने बागवानों और कास्तकारों को पूर्णरूप से संकट में डाल दिया है जिससे कास्तकारों के सामने रोजी-रोटी का संकट घहरा गया है।
कास्तकारों ने सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
बागवान जगमोहन सिंह राणा ने बताया कि नौगांव क्षेत्र सहित न्याय पंचायत तियां में भारी ओलावृष्टि और आंधी तूफान हुआ है जिससे क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांव के सैकड़ों कास्तकारों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा और कास्तकारों और सेब के बागवानों के सामने रोजी-रोटी का संकट और तेजी से गहरा गया है।

Related posts

घोड़े-खच्चरों में इक्वाइन इंफ्लूएंजा संक्रमण से केदारनाथ में घोड़े-खच्चर बीमार होने खबर के उत्तरकाशी जिला प्रशासन भी अलर्ट यमुनोत्री क्षेत्र में इस तरह की बीमारी रोकने के लिए सिलाई बेंड में क्वारंटाइन सेंटर हो रही जांच……. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी: रवांई शरदोत्सव की दूसरी संध्या में हिमाचली स्टार अरुण जस्टा के गीतों ने मचाई धूम,पढ़े खबर….

Team Yamunotri Express

बड़कोट कोतवाली में भावभीनी विदाई: “यंग मैन” सफरी लाल 40 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त,पढ़े….

You cannot copy content of this page