Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नगर पालिका बड़कोट में पंपिंग योजना के लिये धन आवंटित करने की उठी मांग मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल।नगर पालिका में बढ़ते पेयजल संकट से नाराज नगर वासियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पंपिंग योजना के लिए धनराशि निर्गत करने की मांग की है।
सामाजिक कार्यकर्ता अजय सिंह रावत के नेतृत्व में नगरवासी तहसील पहुँचे और पेयजलापूर्ति सुचारू न होने से नाराज नगरवासियों ने उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। नगर वासियों ने सरकार से पम्पिंग योजना के लिए धन आवंटन की मांग की।
इस मौके पर अजय रावत, प्रताप रावत, कामेश रावत , मोहित,संजय अग्रवाल, कृष्णा राणा,अमित रावत,महावीर माही आदि शामिल थे।

Related posts

3 अगस्त को होगा नवनिर्वाचित उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण, डीएम ने बीडीओ को दिए आवश्यक निर्देश… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

धूमधाम से मनाया गया राजकीय महाविद्यालय बड़कोट का वार्षिकोत्सव मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री के जनता दरवार में उठी 2019 में आई भीषण आराकोट आपदा की आवाज , मिला आश्वासन…

admin

You cannot copy content of this page