Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राजभवन में आयोजित वसंतोत्सव में अंतिम दिन दर्शकों ने लिया पुष्प प्रदर्शनी का आनंद।

देहरादून। राजभवन में आयोजित वसंतोत्सव में आयोजित तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी के अंतिम दिन लोगों की खासी भीड़ उमड़ी। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तराखंड के तत्वावधान में राजभवन भवन में भव्य पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की गई। भांति-भांति के फूलों और कलियों से सजे स्टालों की छठा देखते ही बनती थी। कर्णप्रयाग महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने पुष्प प्रदर्शनी की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि प्रकृति और पुष्प प्रेमियों को इस कार्यक्रम का वर्ष भर इंतजार रहता है। फूलों की अद्भुत छटा के साथ लोग सेल्फी लेते दिखे। पुष्प प्रेमी श्रीमती नीलम तलवाड़ ने कहा कि यहां आना मेरे लिए किसी पर्व में आने जैसा होता है। कार्यक्रम स्थल पर लगे स्टालों पर लोगों ने स्थानीय उत्पादों की खरीद कर वोकल फाॅर लोकल की अवधारणा को भी बल दिया।

Related posts

सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं पुरुस्कार वितरण के साथ हुआ 70 वें राज्य स्तरीय औद्योगिक विकास एवं गौचर मेले का समापन

admin

उत्तरकाशी :महिला श्रद्धालु के खोये मंगलसुत्र व बैग नगदी सहित पुलिस कर्मियों ने वापस लौटाया

Jp Bahuguna

पुलिस कार्यवाही:उत्तरकाशी का युवक चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार

admin

You cannot copy content of this page