Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

डीएम डॉ० मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिला योजना की मदों में स्वीकृत धनराशि का खर्च के ब्यौरे की समीक्षा बैठक

उत्तरकाशी अरविन्द थपलियाल।जिलाधिकारी डॉ० मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिला योजना की मदों में स्वीकृत धनराशि का खर्च के ब्यौरे की समीक्षा बैठक कर समय से सदुपयोग सुनिश्चित करने की हिदायत देने के साथ सभी विभाग निर्माण कार्यों की प्रगति का ब्यौरा फोटोग्राफ्स सहित रखने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए।विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली।

जिलाधिकारी ने कृषि,पशुपालन,उद्यान,लोक निर्माण, सिंचाई, वन, पर्यटन आदि विभागों को जिला योजना की मदों में स्वीकृत योजनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिये। जिला योजना की मद से लाभर्थियों के वितरण हेतु क्रय की जाने वाली सामग्री का फोटोग्राफ्स जरूर ले ताकि भविष्य में एक जनपद की एक सफल कहानी आमजनों को प्रस्तुत की जाए।

जिलाधिकारी डॉ०मेहरबान सिंह बिष्ट ने कृषि,उद्यान, पशुपालन विभागों की क्रमवार समीक्षा करते हुए कहा कि सीमांत जनपद उत्त्तरकाशी की कृषकों की आमदनी बढ़ाने में इन विभागों की मुख्य भूमिका है,बैठक में उद्यान विभाग जनपद में सेब की अच्छी पैदावार करने के लिए किसानों को उच्च गुणवत्ता की दवाओं के साथ अच्छे उपकरणों को वितरित करें। पशुपालन के क्षेत्र में गोटवैली योजना के अंतर्गत जनपद में आम आदमी की आमदानी बढ़ाये जाने के साथ-साथ स्वरोजगार के क्षेत्र में भेड़-बकरी पालन के लिए अधिक प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए है कि जनपद में संचालित वे सभी स्कूलों जिनमें अभी भी टाट पट्टी प्रयोग होता है उनमें तत्काल प्रभाव से फर्नीचर उपलब्ध कराएं ।

 

 

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जय किशन , जिला विकास अधिकारी सुधा तोमर, मुख्य उद्यान अधिकारी डा. डीके तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरसी आर्य, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी चेतना अरोड़ा,मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी एवं जिला खेल अधिकारी बबिता बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

होली की रात्रि को सड़क हादसा,प्रशिक्षु सिविल इंजीनियर की उपचार के दौरान मौत, 2 गंभीर व 4 सामान्य घायल ,पढ़े पूरी खबर….

Team Yamunotri Express

दिव्यांग बच्चों का सहारा बने परमार्थ के पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती,यूट्यूब चैनल पर इंटरब्यू और बच्चों के साथ बिताये पल की खबर को देखे व पढ़े …..

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी:गंगोत्री व यमुनोत्री के प्रमुख पड़ावों पर डीएम ने किये नोडल अधिकारी नियुक्त

admin

You cannot copy content of this page