Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी जिले में संपर्क मार्गों की क्या स्थिति है यहां देखें।

उत्तरकाशी/ अरविन्द थपलियाल।वर्तमान समय में जनपद की तहसील मोरी, पुरोला,भटवाड़ी, डुण्डा,बड़कोट मे मौसम साफ है।। 1.गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान भैरव घाटी से आगे बर्फबारी होने के कारण अवरुद्ध है। उक्त मार्ग धराली से आगे जोखिम भरा हैं।। 2.यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान फूलचट्टी से आगे बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हुआ है। 3.धरासू,बड़कोट मोटर मार्ग स्थान राडीटॉप के पास बर्फबारी होने के कारण मार्ग जोखिम भरा है। 4.लम्बगांव मोटर मार्ग स्थान चौरंगी खाल के पास बर्फबारी होने से मार्ग जोखिम भरा है। बर्फबारी से अवरुद्ध/प्रभावित हुए स्थानो पर संबंधित
खण्डों द्वारा द्वारा बर्फ हाटाने तथा चूना छिड़काव का कार्य गतिमान है। 5.मसूरी सुवाखोली मोटर मार्ग पर स्थान सुवाखोली के पास मार्ग जोखिम भरा होने के कारण सम्बन्धित खण्ड द्वारा वाहनों के आवागमन हेतु विशेष सावधानी बरतने हेतु सलाह दी गयी है।
इसके अतिरिक्त जनपद में तहसील मोरी के नैटवाड़ क्षेत्र के 05 ग्रामों एवं तहसील भटवाड़ी के गंगोत्रीधाम में बर्फबारी होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुयी है विद्युत विभाग के कार्मिको द्वारा विद्युत व्यवस्था को सुचारू करने हेतु प्रयासरत है आज सायं 6:00 बजे तक विद्युत व्यवस्था सुचारु होने की संभावना बतायी गयी है। जनपद में पेयजल व्यवस्था सुचारू है जनपद मे कुशलता है।

Related posts

बारिस का कहर :यहां आठ लोगों की मौत, तीन लापता, नौ घायल, राहत व बचाव कार्य जारी

Jp Bahuguna

सड़क सुरक्षा को लेकर उत्तरकाशी पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान।

Arvind Thapliyal

गंगोत्री धाम:- माँ गंगा जी की उत्सव डोली रवाना होते समय भारी भीड़, संतो ने दी भावभीनी विदाई ,YEN यूट्यूब चैनल पर देखे नजारा, व पढ़े खबर….

admin

You cannot copy content of this page