Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

श्री कंडार देवता और हरि महाराज के सानिध्य में हुआ पौराणिक माघ मेले का आगाज।

 

 

उत्तरकाशी/ अरविन्द थपलियाल। उत्तरकाशी।जनपद उत्तरकाशी में आज 14जनवरी से पौराणिक माघ मेले का आगाज हो गया है।

पौराणिक माघ मेले का आगाज कंडार देवता और हरि महाराज के ढोल के सानिध्य में हुआ ।

उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने बताया कि पौराणिक माघ मेले का शुभारंभ हमेशा मंक्राणी के पर्व पर होता है और आज के दिन लोग ईश्वर से सुख शान्ति और समृद्धि की कामना करते हैं।

मेले का शुभारंभ देवी देवताओं सहित जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण,गंगोत्री के विधायक सुरेश चौहान, प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी जय किशन, उप जिलाधिकारी/अपर मुख्य अधिकारी वृजेश तिवारी सहित जिला पंचायत सदस्य शुभारंभ के मौके पर मौजूद रहे।

मालूम हो कि पौराणिक माघ मेले लगभग नौ दिनों तक चलेगा और इस बिच यहां प्रदेश व‌‌ अन्य प्रदेशों से नामचीन कलाकार और गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे यह जानकारी अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष ने दी।

कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख विनिता रावत, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कैन्तुरा,मनीष राणा, सहित तमाम गणमान्य मौजूद रहे।

Related posts

खुलासा।ये अधिशासी अभियंता है या तानाशाहा… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उपराडी़ गांव में भजन सम्राट रामस्वरूप थपलियाल के भजनों पर झूमे भक्त,बाबा बौखनाग मंदिर के भव्य मंदिर की हो रही है प्राण प्रतिष्ठा…..

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी ब्रेकिंग :आसमानी बिजली गिरने से एक की मौत, तीन घायल

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page