Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कंडार देवता और हरि महाराज का ढोल के सानिध्य में होगा माघ मेला का आगाज: बिजल्वाण।

 

 

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल। बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी उत्तरकाशी के प्रसिद्ध माघ मेले (बाड़ाहाट कू थौलू) का 14, जनवरी रविवार को यहां के आराध्य कंडार देवता और हरि महाराज का ढोल के सानिध्य में गंगोत्री क्षेत्र के विधायक सुरेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी जय किशन उपजिलाधिकारी/अपर मुख्य अधिकारी वृजेश तिवारी आदि शुभारंभ करेंगे।

जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने बताया कि 9 दिवसीय पौराणिक माघ मेले में स्थानीय कलाकारों एवं नामचीन कलाकरों की स्टार नाइट से माघ मेला बड़े धूमधाम से होगा। इस में स्थानीय कलाकारों सहित बड़े कलाकार नरेंद्र सिंह नेगी, प्रीतम , ओम बंधानी , महेंद्र सिंह चौहान, रेशमा शाह, हिमाचल के सुप्रसिद्ध गायक कुलदीप शर्मा, विक्की चौहान आदि कलाकारों की स्टार नाइट होंगी।

 

कैसी रहेगी व्यवस्थायें।

 

उत्तरकाशी का ऐतिहासिक व पौराणिक माघ मेला का आगाज 14 जनवरी से शुरू हो जायेगा। माघ मेला(बाडाहाट कू थौलू) का इस बार भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजक जिला पंचायत ने माघ मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर दी है। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने एवं उप जिलाधिकारी/अपर मुख्य अधिकारी वृजेश तिवारी ने मेले से जुड़ी सभी व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए स्वयं रामलीला मैदान में पहुंच कर आवश्यक निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि आगामी 14 जनवरी से मकर संक्रांति के पर्व पर शुरू होने वाले माघ मेला (बाडाहाट कू थौलू) की समुचित तैयारी पूरी है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर दिये गये हैं।

इधर मेला अधिकारी डीएसपी अनुज कुमार ने बताया कि मेले परिसर में पुलिस कंट्रोलरूम एवं सीसीटीवी कैमरे स्थापित किया गया है। मेले में प्रवेश-निकासी द्वार अलग से बनाने के निर्देश दिए गए ताकि आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा जनमानस को न हो। वहीं पार्किंग स्थलों, को भी चिन्हित किया गया। उन्होंने कहा है कि माघ मेला के दौरान पुलिस पूरी तरह से मस्तित रहेगी। उन्होंने कहा है कि असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

वहीं सिंचाई विभाग को स्नान घाटों की समुचित व्यवस्था करने की निर्देश दिए हैं। बैठक में सीडीओ जय किशन ने मेले के दौरान विद्युत व पानी की निर्विवाद आपूर्ति सुनिश्चित रखने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।

Related posts

भारी बारिश के बीच देहरादून में तिब्बती यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, चीन के ‘जातीय एकता और प्रगति कानून’ का किया विरोध

Team Yamunotri Express

वनों में आग बेकाबू ,कई घायलो को अस्पताल पहुँचाया पर कोई जन हानि नही..पूरे घटनाक्र को जानने के लिए लिंक को क्लिक करें

admin

उत्तरकाशी:पुलिस ने गंगोत्री धाम व आसपास रहने वाले साधु संतों व अन्य ब्यक्तियों का किया सत्यापन

admin

You cannot copy content of this page