Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

स्वतंत्री बंधानी को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी तथा उत्तराखण्ड बागवानी परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार ने सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित,स्वतंत्री बंधानी की हिंसर संस्था ने रवांई के लाल चावल को दिलाई पहचान।।

 

 

नौगांव/अरविन्द थपलियाल।कोटियालगांव निवासी स्वतंत्री बंधानी ने हिंसार संस्था के माध्यम से रवांई के उत्पादों को एक महत्वपूर्ण पहचान दे चुकी है, बतादें कि एक जिला एक उत्पाद कार्यक्रम के तहत हिंसर संस्था सचिव स्वतंत्री बंधानी पुरोला क्षेत्र के लाल धान पर डेढ़ दशक से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि हिंसार संस्था यमुनाघाटी में लाल धान पर उत्पादन, मूल्य संवर्धन एवं विपणन सहित तीन स्तर पर कार्य कर रही है। संस्था द्वारा देश भर के विभिन्न मेलों में लाल धान के प्रचार प्रसार हेतु कृषि विभाग के सहयोग से स्टॉल लगाए गए हैं। संस्था के विशेष योगदान से लाल धान की पहचान आज राष्ट्रीय स्तर पर हुई।

मालूम हो कि स्वतंत्री बंधानी संस्था के माध्यम से रवांई के पहाड़ी उत्पादों को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों और अंतरराज्य स्तर पर पहचान दिला चुकी है।

 

लाल धान के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों हेतु संस्था सचिव स्वतंत्री बंधानी को नौगांव में आयोजिल रवांई कृषि एव शरदोत्सव विकास मेले में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी तथा उत्तराखण्ड बागवानी परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। हिंसार संस्था का लाल धान के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में विशेष योगदान रहा। जिनके प्रयासों से जनपद उत्तरकाशी को कृषि क्षेत्र के एक जिला एक उत्पाद (ODOP) में लाल धान को राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार मिलने में सहायता मिली।

Related posts

जिलाधिकारी ने जिला पुनरीक्षण समिति (DLRC)व जिला परामर्शदात्री समिति की ली बैठक।

Arvind Thapliyal

जीरो टॉलरेंस की सरकार में उपनिदेशक के हौसले बुलंद,शिकायत को महीने बीतने के बाद जांच अधिकारी नही पहुँचे,बीजेपी नेता व ग्रामीणों में आक्रोश

admin

उत्तरकाशी :लव जेहाद के विरुद्ध फूटा लोगों का गुस्सा, यमुनाघाटी रही बंद, जगह -जगह हुआ प्रदर्शन

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page