Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

वन बीट अधिकारी(फॉरेस्ट गार्ड) परीक्षा को लेकर छात्रों में आक्रोश उठाये गंभीर सवाल कहा  चुनाव परिणाम चार दिन में तो भर्ती परीक्षा रिजल्ट में क्यों लग जाते हैं साल?,

 

 

उत्तरकाशी/ अरविन्द।उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वन बीट अधिकारी(फॉरेस्ट गार्ड) भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों में आयोग और सरकार के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है।

उनका कहना है कि चुनावों के परिणाम चार चार दिन में जारी हो जाते हैं, लेकिन वन बीट अधिकारी (फॉरेस्ट गार्ड) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट डेढ़ वर्ष से अधिक समय होने के बाद भी लोक सेवा आयोग और राज्य सरकार द्वारा जारी नही करवाया जा रहा है। फॉरेस्ट गार्ड के अभ्यर्थी रिजल्ट जारी करने को लेकर आयोग के गेट पर प्रदर्शन भी कर चुके हैं, सोशल मीडिया पर रिजल्ट जारी करने को लेकर अभ्यर्थियों और उत्तराखंड बेरोजगार संघ द्वारा हैशटैग भी चलाया जा रहा है।

 

अभ्यर्थी कह रहे ये तीखी बातें

 

 

पंकज भट्ट नाम के एक अभ्यर्थी से हुई बात में उन्होंने कहा कि “चुनाव परिणाम जारी करने में महज चार दिन का समय लगता है लेकिन वन बीट अधिकारी (फॉरेस्ट गार्ड) भर्ती के परिणाम को जारी में करने में इतना समय क्यों?

 

धीरज बिष्ट नाम के अभ्यर्थी का कहना है कि “पहले 2021 में वन बीट अधिकारी (फॉरेस्ट गार्ड) परीक्षा के लिए यूकेएसएसएससी द्वारा फॉर्म निकाले गए, आयोग द्वारा की गई विभिन्न भर्तियों में धांधली के बाद ये भर्ती लोक सेवा आयोग को दी गई, फिर लोक सेवा आयोग द्वारा अक्टूबर 2022 में भर्ती परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी किया गया। अप्रैल 2023 में परीक्षा हुई, जिसके बाद पीईटी रिजल्ट मई में जारी किया गया। अक्टूबर में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में पूरा एक माह लगा, जिसके बाद नवंबर में आयोग द्वारा फिजिकल परीक्षा करवाई गई। लेकिन इतना समय होने के बाद भी 894 पदों पर रिजल्ट जारी नही किया जा रहा है।

 

वहीं लोक सेवा आयोग के गेट के बाहर उत्तराखंड बेरोजगार संघ के उपाध्यक्ष राम कंडवाल के नेतृत्व में जब 8 जनवरी को अभ्यर्थियों द्वारा नारेबाजी की गई तो आयोग के सचिव ने मामला शांत करने के लिए एक प्रतिनिधि मंडल से लगभग डेढ़ घंटे तक वार्ता की। आयोग के सचिव द्वारा आश्वासन देते हुए कहा गया है कि भर्ती परिणाम तैयार हो चुका है और आज या कल यानी 9 जनवरी को इसको जारी किया जाएगा। लेकिन अभी तक तीन दिन का समय हो चुका है लेकिन रिज़ल्ट की कहीं कोई सुगबुगाहट नही मिल रही है।

 

वहीं आयोग के सचिव द्वारा झूठा आश्वासन देने के कारण अभ्यर्थियों और उनके परिजनों में रोष देखने को मिल रहा है, वहीं अब बेरोजगार संघ के नेतृत्व में जल्द ही अभ्यर्थी लोक सेवा आयोग के गेट के बाहर तंबू गाढ़कर धरना प्रदर्शन करने की चेतवानी भी दे रहे हैं।

Related posts

हादसा:पिकप वाहन दुर्घटना में दो की मौत, देहरादून से सामान लेकर घर लौट रहे थे वाहन सवार

admin

बड़ी खबर।यमुनोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी अब मौसम हुआ खुशनुमा…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

तीरथ सरकार का लिटमस टेस्ट होगा सल्ट में ,कांग्रेस भी अंतर्विरोधों से मुक्त नहीं ,मुख्य मुकाबला दोनों दलों में

admin

You cannot copy content of this page