Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

DM ने जिले के नगर निकायों में उप जिलाधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया,पढ़े पूरी खबर……

 

उत्तरकाशी 29 दिसंबर 2023

 

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने जिले के नगर निकायों में उप जिलाधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि जनपद में अवस्थित नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के बोर्ड का कार्यकाल 1 दिसम्बर 2023 को समाप्त होने के फलस्वरूप शासन की अधिसूचना के क्रम में जिलाधिकारी ने जिले के नगर निकायों का प्रशासक का पदभार ग्रहण करने के उपरांत गत 7 दिसम्बर को जिले के उपजिलाधिकारियों को नगर निकायों प्रभारी अधिकारी नामित किया था।

जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने इस सिलसिले में आज एक आदेश जारी करते हुए नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट में एसडीएम भटवाड़ी चत्तर सिंह चौहान, नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ में एसडीएम डुंडा बृजेश कुमार तिवारी, नगर पालिका परिषद बड़कोट एवं नगर पंचायत नौगांव में एसडीएम बड़कोट मुकेश चंद रमोला और नगर पंचायत पुरोला में एसडीएम पुरोला देवानंद शर्मा को अग्रिम आदेशों तक प्रशासक नियुक्त किया है।
टीम यमुनोत्री Express

Related posts

कार्रवाई।यमुना घाटी में स्मैक की तस्करी करने वाले 02 स्मैक तस्कर को अवैध स्मैक के साथ बड़कोट पुलिस ने किया गिरफ्तार .. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर हवन के बाद लगाया भंडारा,पढ़े खबर…

admin

उत्तरकाशी:सड़क की दीवार टूटने से चार गौशाला ध्वस्त

admin

You cannot copy content of this page