Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:सड़क की दीवार टूटने से चार गौशाला ध्वस्त

 

जय प्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

बड़कोट तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खानशी में मोटर मार्ग की दीवार टूटने से चार गौशाला ध्वस्त हो गई, गनीमत ए रही कि गौशाला में कोई पशु नहीं थे।ग्राम प्रधान खानशी राजेश सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिनों से हो रही बारिश के कारण जटा-पलेठा-खांसी मोटर मार्ग की दीवार ह्यून्दा छानी तोक में गौशाला के ऊपर भरभराकर गिर पड़ी जिससे शीशपाल सिंह, रजनी देवी ,जगवीर सिंह, प्यारचंद की गौशाला ध्वस्त हो गई।
उपरोक्त सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी बड़कोट चतर सिंह चौहान से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग को मलवा हटाने के निर्देश दिए गए हैं।तथा मानकों के अनुसार प्रभवितों को मुवाबजा दिया जाएगा।

Related posts

उत्तरकाशी:रवांईघाटी के सेब उत्पादकों का दल प्रशिक्षण के लिए सोलन हिमाचल प्रदेश रवाना

admin

प्रदेश महासचिव जोत सिंह रावत की अध्यक्षता में कांग्रेस बैठक आयोजित 

admin

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल

admin

You cannot copy content of this page