Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

31st में हुड़दंग मचाने वालों की अब खैर नहीं पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ यातायात पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान।

उत्तरकाशी/ अरविन्द थपलियाल। नए साल व 31st के जश्न में शराब पीकर सड़क पर फर्राटा भरने वालों की खैर नहीं है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंशी द्वारा इस बाबत सभी CO’s, SO’s व प्रभारियों को अलर्ट पर रखा गया है। उनके द्वारा सभी प्रभारियों को न्यू ईयर से ठीक पहले अलर्ट रहते हुये शराब व नशीले पदार्थो का सेवन कर अनावश्यक न्यूसेंस व ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले आराजक तत्वों, संदिग्ध गतिविधि तथा व्यक्तियों की लगातार निगरानी तथा चैकिंग के निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में यातायात पुलिस उत्तरकाशी द्वारा निरीक्षक यातायात, राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में आज 25.12.2023 की सांय को उत्तरकाशी मुख्यालय के आस-पास ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ सघन चैकिंग अभियान चलाया गया, एल्कोमीटर के साथ वाहन चालकों की चैकिंग की गयी, नशे की हालत में वाहन चलाने पर 3 वाहन चालकों को 185 MV एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। सभी चालकों को न्यू ईयर व 31st के दौरान शराब व नशे में वाहन न चलाने की हिदायत दी गयी।
न्यू ईयर के मौके पर उत्तरकाशी पुलिस अलर्ट है। शराब पीकर वाहन चलाने, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों, आराजक, शरारती तत्वों व संदिग्ध व्यक्ति/गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही है।

Related posts

सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान:- कोई अनहोनी न हो,सफल रेस्क्यू ऑपरेशन संचालन को केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारियों ने टनल साईट पर डाला डेरा

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी :आठ दिनों से सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों की कुशलता को लोग कर रहे हैं पूजा पाठ

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी: नगरीय क्षेत्रों एवं नेशनल हाइवे पर आवारा पशुओं के विचरण की रोकथाम को लेकर की जाय ठोस व्यवस्था:-जिलाधिकारी

admin

You cannot copy content of this page