Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव धर्म राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की  सचिव ने की श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात, दी फ़ौरी राहत

 

 

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो 

ब्रह्मखाल /उत्तरकाशी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज के निर्देशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता राणा चौहान ने सिलक्यारा सुरंग में दीपावली से फंसे 41 मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान घटना स्थल पर पहुँचकर स्थलीय निरीक्षण किया इस दौरान सचिव श्रीमती चौहान ने सुरंग में फंसे मजदूरो के परिजनों से मुलाकात की जिसमे उन्होंने चार परिजनों को जूते और दो परिजनों के फोन रिचार्ज करवाये। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि इस आपदा की घड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रमिकों के साथ है ।उन्होंने कहा कि सुरंग में फंसे मजदूरो की हर सम्भव मदद की जायेगी। उन्होंने परिजनों की समस्याएं पूछी और उनके अधिकार के लिए नोडल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ।
उन्होंने राहत बचाव में जुटे अधिकारियों का हौसलाअफजाई करते हुए युद्ध स्तर पर कार्य करने के लिए बधाई दी। इस मौके पर सुरंग आपदा के जनसंपर्क व व्यवस्थाधिकारी जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान, पैनल अधिवक्ता प्रवीण सिंह , परा विधिक कार्यकर्ता सुनील थपलियाल,अजीत सिंह आदि मौजूद थे।

Related posts

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शहीद जवान मनदीप नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि 

admin

उत्तराखण्ड की बड़ी खबर…. 50 पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए,

admin

राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज आईडीपीएल में मनाया गया पृथ्वी दिवस, हुई पेड़ पंचायत और वृक्षारोपण

admin

You cannot copy content of this page