Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी : सिलक्यारा सुरंग में छह इंच ब्यास की 57मीटर लम्बी पाइपलाइन हुई आर पार, श्रमिकों को भेजी जाएगी खाद्य सामग्री

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

सिलक्यारा सुरंग में चल रहे रेस्क्यू अभियान में आज एक महत्वपूर्ण कामयाबी मिली है। सुरंग के अवरुद्ध हिस्से में 6 इंच की पाइपलाइन बिछाकर सेकेंडरी लाइफ लाइन बनाने के लिए की जा रही ड्रिलिंग पूर्ण कर मलवे के आर पार 53 मीटर लंबी पाइपलाइन डाल कर इसके जरिये फंसे श्रमिकों तक खाद्य सामग्री पहुचाने की तैयारी की जा रही है।

आज सायं लगभग साढ़े चार बजे एनएचएआईडीसीएल के निदेशक अंशुमनीष खलखो,जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला और टनल के भीतर संचालित रेस्क्यू अभियान के प्रभारी कर्नल दीपक पाटिल ने मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि गत नौ दिनों से चल रहे रेस्क्यू की इस पहली कामयाबी के बाद श्रमिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने के अहर्निश प्रयास तेजी से संचालित किए जाएंगे।

सुरंग में फंसे श्रमिकों के जीवन की रक्षा के लिए अबतक 4 इंच की पाइपलाइन ही लाइफलाइन बनी हुई थी। अब सेकेंड्री लाइफ लाइन के तौर पर छह इंच व्यास की पाइप लाइन मलवे के आरपार बिछा दिए जाने के बाद श्रमिकों तक बड़े आकार की सामग्री व खाद्य पदार्थ तथा दवाएं और अन्य जरूरी साजो सामान के साथ ही संचार के उपकरण भेजने में सहूलियत होगी। जिससे अंदर फंसे श्रमिकों के जीवन को सुरक्षित बनाये रखने का भरोसा कई गुना बढ़ा है। इस अच्छी खबर के बाद श्रमिकों और उनके परिजनों साथ ही रेस्क्यू के मोर्चों पर खुशी और उत्साह देखने को मिल रहा है और रेस्क्यू के अन्य विकल्पों को लेकर अब उम्मीदें उफान पर हैं !

सिलक्यारा में चल रहे रेस्क्यू अभियान में हंस फाउंडेशन के द्वारा माता श्री मंगला  और भोले महाराज की प्रेरणा से के द्वारा भी लंगर चलाकर सराहनीय सहयोग दिया जा रहा है। हंस फाउंडेशन के द्वारा सिलक्यारा सुरंग परियोजना के श्रमिकों और सुरंग में फंसे लोगों के परिजनों को गर्म कपड़े भी वितरित किये गए हैं।

इस बीच उत्तराखंड शासन के सचिव डॉ. नीरज खैरवाल ने आज परियोजना व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ सुरंग का निरीक्षण कर रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया और सेकेंडरी लाइफलाइन बनाने के काम को सफलतापूर्वक पूरा करने पर रेस्क्यू में जुटे लोगों को बधाई दी।

Related posts

पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री की मौजूदगी में ली उत्तराखंड के बारहवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

admin

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने ली आपात परिचालन केंद्र में अधिकारियों की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

admin

उत्तरकाशी :हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अभाविप का 75 वा स्थापना दिवस

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page