Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
धर्म राज्य उत्तराखंड रूद्रप्रयाग

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी विग्रह देवडोली गुप्तकाशी पहुंची

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
गुप्तकाशी /रूद्रप्रयाग

श्री केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज15 नवंबर को बंद हो गये भगवान केदारनाथ की विग्रह डोली श्रद्धालुओं को दर्शन देते हुए बुद्धवार प्रथम पड़ाव रामपूर प्रवास के पश्चात देवडोली आज देर शाम बृहस्पतिवार दूसरे पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंची। जहां पंचमुखी डोली का श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति तथा स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा भब्य स्वागत किया गया। हजारों श्रद्धालु पंचमुखी डोली दर्शन को पहुंचे। श्रद्धालुजन देवडोली के साथ केदारनाथ धाम से पैदल यात्रा पर है।
आज इस अवसर पर कार्याधिकारी आरसी तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, पुजारी शिवलिंग, डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल,केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, अध्यक्ष पंचगाई हकहकूक धारी धर्मेंद्र तिवारी, प्रबंधक भगवती प्रसाद सेमवाल, कुलदीप धर्म्वाण आदि मौजूद रहे।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली कल शुक्रवार 17 नवंबर को प्रात: गुप्तकाशी से पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी।पंचमुखी डोली के श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचने के पश्चात भगवान केदारनाथ की शीतकालीन पूजायें शुरू हो जायेंगी।

Related posts

भर्ती घोटालों में अपनी कलई खुलने के डर से कर रही है कांग्रेस विरोध प्रदर्शन:-प्रकाश रावत

admin

उत्तरकाशी:पुलिस जवानों ने रक्तदान कर निभाया मानवता का फर्ज

admin

आक्रोश।फ्री ग्रान्ट लकडी नहीं मिलने से वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का रोष दी चेतावनी…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page