Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :दो वाहनों की टककर में एक युवक की मौत, एक घायल

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

बड़कोट /उत्तरकाशी

 

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरादी के पास मोटरसाइकिल–मैक्स वाहन की आमने–सामने टककर में एक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया ।
दुर्घटना की सूचना पर पहुंची बड़कोट पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बड़कोट में लाया गया । जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया है। दूसरे घायल का प्रथामिक उपचार करने के बाद रैफर किया जा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक थाना बड़कोट संतोष कुंवर ने बताया कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज करीब साढ़े तीन बजे खरादी के पास एक बुलेरो वाहन (uk11ta1896) और बाइक (up31 bl 9659) की आमने–सामने भिंडत हो गई। हादसे में कृष्णा गांव निवासी अजीत(19) पुत्र सुनील की मौत हो गई है। आयूष (17) उधम चौहान गंभीर घायल हो गया है। जिसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट के डॉक्टरों द्वारा प्रथामिक उपचार कर देहरादून रैफर किया जा रहा है। मृतक अजीत का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए नौगांव भेजा जा रहा है। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा

Related posts

सीएम धामी के जन्मदिन पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में पुजा अर्चना और अस्पताल में भाजपाइयों ने बांटे फल… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :एसडीएम की अगवानी में पुलिस ने होटल पर की छापेमारी, अवैध अंग्रेजी शराब,बीयर की बडी खेप बरामद

admin

देशभर में लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू उत्तरकाशी जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page