Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव चमोली राज्य उत्तराखंड शिक्षा

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई सामूहिक शपथ

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
कर्णप्रयाग /चमोली

डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय एकता दिवस पर सामूहिक रूप से शपथ ली गई। युवा पर्यटन क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को अखंड भारत के निर्माता लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने शपथ दिलाई। शपथ में दोहराया गया कि “मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता ,अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं।” इस अवसर पर समस्त शिक्षक,शिक्षणेत्तर स्टाफ व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related posts

रवांई की होनहार बेटी आँचल को भी Inspire अवार्ड के रूप में मिली एक लाख बीस हजार की स्कालरशिप ,जनप्रतिनिधियों व समाजसेवी संगठनों ने दी बधाई, पढ़े पूरी खबर…..

admin

उत्तरकाशी :डीएम ने निराश्रित गौ वंश सरक्षण के लिए अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:आठ जनवरी को जनपद के इन क्षेत्रों में रहेगी धारा-144 लागू ,आदेश जारी

admin

You cannot copy content of this page