Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जय हो ग्रुप की मुहिम लायी रंग, एक्सीडेंट स्थल पर लगे सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग, देखे वीडियो में व पढ़े खबर……

बड़कोट।
सामाजिक चेतना की बुलंद आवाज “जय हो” ग्रुप बड़कोट की मुहिम रंग लाई। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 507 के दयाड़ी खड्ड किमी 65 पर बना मोटर ब्रिज दुर्घटना का केंद्र बना हुआ था एक महीने में लगभग 20 दिन वाहनों की टक्कर की सूचना मिल रही थी। जय हो ग्रुप ने बड़कोट में एन एच अधिशासी अभियंता और उपजिलाधिकारी से उत्त्तरकाशी और टिहरी की सीमा दयाड़ी खड्ड में लगा ब्रिज सहित जरड़ा व सौली के बीच की घाटी सहित दोबाटा यात्री पंजीकरण केंद्र के नजदीक मोटर ब्रिज में दुर्घटना की संभावना बनी रहती है का पत्र देकर सुरक्षा के इंतजाम किए जाने की मांग की थी । जय हो ग्रुप ने एक सप्ताह में सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग लगाने का अनुरोध किया ,जिसका उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला और अधिशासी अभियंता राजेश कुमार पंत ने संज्ञान लेते हुये दयाड़ी खड्ड पर बैरिकेडिंग लगवा दिये । जिसके बाद सामाजिक चेतना की बुलंद आवाज जय हो ग्रुप ने यमुनोत्री नेशनल हाईवे की पूरी टीम का और स्थानीय प्रशासन का आभार जताया है। और उम्मीद जताई कि अन्य एक्सीडेंट स्थल पर भी सुरक्षा के इंतजाम किये जायें। आभार जताने वालो में जय हो ग्रुप के
संयोजक सुनील थपलियाल ,सरंक्षक रणवीर सिंह रावत,कोषाध्यक्ष मोहित अग्रवाल,एडवोकेट विनोद विष्ट, मस्तराम, आशीष पंवार, प्रदीप जैन, अजय रावत, जय सिंह, अंकित असवाल, अंकित अग्रवाल, विनोद नौटियाल, गिरीश चौहान, मनमोहन सिंह, रविन्द्र सिंह रावत,श्रीमती सुमन चौहान,अमित रावत, दीपक राणा, त्रिलोक राणा,शशिमोहन रावत,शैलेन्द्र पीटर,नरेश रमोला,पूरन रावत,महावीर विष्ट, मनोज गौड़,कामेश शाह, महात्मा नौटियाल,आशीष काला, डॉ शैलेन्द्र रावत,आनंद राणा,महिताब धनाई, दीनानाथ सोनी, सुरेश सैनी,दिनेश रावत, जय प्रकाश बहुगुणा, भगवती रतूड़ी, नितिन चौहान, द्वारिका सेमवाल, उपेन्द्र असवाल, संजय सजवाण सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

दर्दनाक हादसा:स्कूली छात्रों का टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा, सात की मौत, दस घायल

admin

उत्त्तरकाशी:- जनपद मे लाभार्थियों से संपर्क करेंगे भाजपा कार्यकर्ता,पढ़े पूरी खबर……

Team Yamunotri Express

पुलिस कार्यवाही:उत्तरकाशी का युवक चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार

admin

You cannot copy content of this page