Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव चमोली धर्म बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

यूपी के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  बद्रीनाथ धाम में किए नीलकण्ठ पर्वत के दर्शन,पुलिस के जवानों ने सलामी देकर किया मुख्यमंत्री का अभिवादन

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो 

बद्रीनाथ /चमोली

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज  सुबह को बद्रीनाथ धाम में रात्रि प्रवास के पश्चात श्री केदारनाथ जी के लिए प्रस्थान किया। इससे पूर्व माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण बैकुण्ठ धाम की सौन्दर्य एवं मनमोहक प्राकृतिक सुन्दरता की प्रशंसा करते हुए नीलकण्ठ पर्वत के दर्शन किये। तत्पश्चात आर्मी हैलीपैड पर देश के प्रथम गांव माणा के स्थानीय निवासियों द्वारा पारम्परिक परिधानों में उनका तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया गया। जिसके पश्चात माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा में आईटीबीपी, सेना, प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों के साथ फोटो खिचवायीं तदोउपरान्त माननीय मुख्यमंत्री द्वारा आर्मी हेलीपैड माणा में सैरिमोनियल ड्रेस में सजे चमोली पुलिस के जवानों की सलामी गार्द का मान प्रणाम ग्रहण किया गया।
नैसर्गिक सुन्दरता से परिपूर्ण देश के प्रथम गांव माणा के स्थानीय निवासियों द्वारा जिस प्रकार इस आधुनिकता के युग में अपनी पैराणिक संस्कृति, वेशभूषा एवं रीति-रिवाजों को संजो कर रखा गया है वह अविस्मरणीय एवं सराहनीय है।
माननीय मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया की प्राकृतिक सुंदरता और पौराणिक महत्व के लिए प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ के दर्शन कर मन प्रसन्न और जीवन धन्य हो गया है।
भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी श्री हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती रेखा यादव, पुलिस उपाधीक्षक श्री प्रमोद शाह, पुलिस उपाधीक्षक श्री अमित सैनी एवं पुलिस उपाधीक्षक सुश्री नताशा सिंह सहित जनपद के आला अधिकारी मौजूद रहें।

Related posts

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी के जनपद उत्तरकाशी प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उत्तरकाशी शहर का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है,VIP भ्रमण के दौरान शहर मे जीरो जोन लागू रहेगा, ट्रैफिक डायवर्जन/यातायात प्लान निम्न प्रकार से रहेगा।

Arvind Thapliyal

मदमहेश्वर ट्रेक पर चार दिन से लापता ट्रैकर को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी :अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस, राजस्व आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, पुलिस ने पांच सौ लीटर लाहन किया नष्ट, अफीम की खेती करने वालों पर भी कसा सिकंजा

admin

You cannot copy content of this page