Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी खेल धर्म राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तरकाशी :आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत मोरी में “संकल्प सप्ताह “का आयोजन आज से

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) के तहत मोरी ब्लॉक में मंगलवार 3 अक्टूबर से ‘संकल्प सप्ताह‘ का आयोजन किया जा रहा है। इस सप्ताह के दौरान विभिन्न संकल्पों एवं थीमों पर आधारित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन कर एबीपी के प्रारंभिक दौर की शुरूआत की जाएगी।

गत 30 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नई दिल्ली में संकल्प सप्ताह की औपचारिक शुरूआत करने के बाद स्थानीय स्तर पर एबीपी के कार्यक्रमों और गतिविधियों को जमीन पर उतारने की कवायद मंगलवार 3 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। इस चरण की शुरूआत में 3 अक्टूबर को मोरी में स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जा रहा है। जबकि 4 अक्टूबर को पोषण मेला, 5 अक्टूबर को स्वच्छता शिविर व स्वच्छता अभियान तथा 6 अक्टूबर को कृषि महोत्सव का आयोजन निर्धारित है। संकल्प सप्ताह के तहत 7 अक्टूबर को ब्लॉक के प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा मेले होंगे और 8 अक्टूबर को ग्राम पचायतों में आजीविका मेलों का आयोजन किया जाएगा। संकल्प सप्ताह के समापन के मौके पर 9 अक्टूबर को ब्लॉक सभागार मोरी में कृषि उत्पादों आदि की प्रदर्शनी का आयोजन तथा ब्लॉक के विकास के लिए तय रणनीति और उसके क्रियान्वय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को संकल्प सप्ताह के कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से आयोजित करने के निर्देश देते हुए कहा कि आकांक्षी ब्लॉक मोरी के विकास के लिए एबीपी के तहत तय रणनीति पर हर स्तर पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाय। ब्लॉक के इन कार्यक्रमों के समन्वय व संचालन के लिए जिला मुख्यालय से भी अधिकारियों को मोरी भेजा जा रहा है।

Related posts

पिछले कोविड कर्फ़्यू के दौरान व्यवहारिक कठिनाईयों को दूर किया,पढ़े पूरी खबर

admin

भारी बारिश से तालाबों में आया मलवा, हजारों मछलियों की मौत,सदमें में मत्स्यपालक, सरकार से लगाई गुहार,पढ़े पूरी खबर……

admin

दून का एसोसिएट प्रोफेसर गरीबों का बन रहा है मसीहा,आंखों के हर तरह के ऑपरेशन के लिए लगी रहती है कतार।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page