Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दुःखद :यमुना नदी में डूबने से एक किशोर की मौत, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

यहां यमुना नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई !प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 02 अक्टूबर 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष, देहरादून द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि डाकपत्थर क्षेत्रान्तर्गत कटापत्थर के पास एक युवक यमुना नदी में डूब गया है, जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी आशिक अली के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त युवक अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने आया था वह तेज बहाव की चपेट में आने के कारण नदी में बह गया।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया व गहन सर्चिंग के दौरान उक्त युवक के शव को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

*युवक का नाम :-* आसियान s/o श्री तफज्जुल उम्र 17 वर्ष। निवासी :- सीतापुर, उत्तरप्रदेश।

Related posts

उत्तरकाशी:हाईवे किनारे नो पार्किंग जोन मे खडे वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने की कर्रवाई

admin

उत्तरकाशी :बड़कोट पुलिस ने जरुरतमंद तक पहुँचायी दवाई व अन्य जरुरी सामग्री

admin

उत्तरकाशी:18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोगों को निःशुल्क लगेगी कोविड की प्रीकाॅशन डोज:-मुख्य चिकित्साधिकारी

admin

You cannot copy content of this page