Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राजनीति राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

*स्वच्छ भारत एक साझी जिम्मेदारी है , इसमें हर प्रयास की अपनी अलग अहमियत है -रेखा आर्या

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

 

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को  स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम के तहत टपकेश्वर महादेव मंदिर(देहरादून) में स्वच्छता अभियान में शिरकत की। कहा कि भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान एक मुख्य कार्यक्रम है। आज प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर भाजपा के करोड़ो कार्यकर्ता और देश की जनता स्वच्छता कार्यक्रम में योगदान दे रही है।आज हमारे कार्यकर्ता देश भर में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान कर रहे हैं और इसे एक जनांदोलन बनाते हुए जन-जागरण का कार्य कर रहे हैं।आज हमारे कार्यकर्ता देश भर में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान कर रहे हैं और इसे एक जनांदोलन बनाते हुए जन-जागरण का कार्य कर रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने एक्स (twitter) पर लिखा था कि एक अक्तूबर को सुबह 10 बजे हम एक महत्वपूर्ण स्वच्छता पहल के लिए एक साथ आगे आएंगे। स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है और हर प्रयास अहमियत रखता है। स्वच्छ भविष्य की शुरुआत के लिए इस उत्कृष्ट प्रयास में शामिल हों। इससे पहले मन की बात के 105वें एपिसोड में पीएम मोदी ने लोगों से अपनी गली, मोहल्ले या किसी पार्क, नदी, झील या किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर स्वच्छता अभियान से जुड़ने का आह्वान किया था। जिसके तहत आज हम सब देश को स्वच्छ बनाने की और अग्रसर है।

इस दौरान सचिव हरि चंद्र सेमवाल जी, उप निदेशक विक्रम सिंह जी, मोहित चौधरी जी, जितेंद्र कुमार जी एवं मंदिर समिति के पुजारीगण एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तरकाशी :एसएचओ ने रक्तदान कर निभाया मानवता का फर्ज

admin

बाबा सहस्त्रबाहु कलाकार रंगमंच यमुनाघाटी के तत्वावधान में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज।

Arvind Thapliyal

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में मेधावियों को मिली मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page