Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव चमोली राज्य उत्तराखंड शिक्षा

कर्णप्रयाग महाविद्यालय : राजनीति विज्ञान विभाग ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
कर्णप्रयाग /चमोली

डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
बुधवार को ऑडिटोरियम में विज्ञान विषय के छात्र छात्राओं ने वाद- विवाद प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता तथा पोस्टर- चार्ट प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डा. के. एल. तलवाड़ ने कहा कि राजनीति विज्ञान विषय छात्रों को राजनीति के हर पहलू से अवगत कराता है।
वाद -विवाद प्रतियोगिता जिसका विषय था “छात्र संघ चुनाव की प्रासंगिकता “, में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करके इस बात पर जोर दिया कि स्वस्थ छात्र राजनीति के माध्यम से प्रदेश की राजनीति तक पहुंचा जा सकता है।इस प्रतियोगिता में प्रज्ञा प्रथम स्थान, अनुपमा द्वितीय स्थान तथा सोनम तृतीय स्थान पर रही।
क्विज प्रतियोगिता में सम्मिलित एन.ई पी. के छात्र-छात्राओं में सुमित, सानिया, सारिका, साक्षी, दिव्या प्रथम स्थान पर रहे जबकि सोनाली ,प्रीति, निशा, लक्ष्मण, स्नेहा, संजना, द्वितीय स्थान पर रहे ।
“चुनावी राजनीति और मतदान व्यवहार” विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में सारिका थपलियाल प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय तथा अनामिका तृतीय स्थान पर रही।
पोस्टर एवं चार्ट प्रतियोगिता में सार्थक सिंह व प्रज्ञा प्रथम स्थान,अमीषा द्वितीय स्थान तथा खुशनुमा तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभाग प्रभारी डा. कविता पाठक ,डा. मदन शर्मा व डा.कीर्तिराम डंगवाल सहित अनेक प्राध्यापक व राजनीति विज्ञान विषय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related posts

मतदान संपन्न कराने के बाद सकुशल पंहुची पोलिंग पार्टियां जिला मुख्यालय:जिला निर्वाचन अधिकारी

Arvind Thapliyal

आई टी बी पी के महानिदेशक ने की सीएम से भेंट, अर्धसैन्य बलों के आश्रितों को नौकरी देने के फैसले पर जताया आभार

Jp Bahuguna

राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज आईडीपीएल में मनाया गया पृथ्वी दिवस, हुई पेड़ पंचायत और वृक्षारोपण

admin

You cannot copy content of this page