Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम धर्म राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी :सी0ओ0 बड़कोट ने किया यमुनोत्री यात्रा मार्ग का निरीक्षण,ड्यूटी सम्बन्धी दिये जरुरी दिशा-निर्देश

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

जनपद में वर्तमान समय में चारधाम यात्रा प्रचलित है, बरसाती सीजन के समाप्त होने के बाद अब यात्रा के द्वितीय चरण में धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या में भी दिनों-दिन बढ़ोतरी हो रही है। सुगम एवं सुरक्षित यातायात हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में सी0ओ0 बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग/मंदिर का भ्रमण/ निरीक्षण किया गया, इस दौरान उनके द्वारा यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली सभी सीजनल चौकियों एवं ड्यूटी प्वाईंट पर नियुक्त पुलिस बल को यात्रा ड्यूटी के संबंध में भलि-भांति ब्रीफ करते हुये उचित मार्गदर्शन किया गया, डेंजर जोन/संवेदनशील स्थानों पर नियुक्त सभी जवानों को हेलमेट पहन कर ड्यूटी करने, संकरे मार्ग एवं जाम लगने की स्थिति में यातायात को गेट सिस्टम से छोडने के निर्देश दिये गये गए, श्रद्धालुओं के साथ मृदु व्यवहार करते हुये उनकी हर सम्भव सहायता करने की हिदायत दी।
यमुनोत्री धाम पहुंचकर उनके द्वारा मंदिर समिति के तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक आयोजित कर यात्रा को सुरक्षित एवं सकुशल सम्पन्न करवाने को लेकर चर्चा-परिचर्चा की गई।
यात्रा ड्यूटी पर नियुक्त एसडीआरएफ एवं फायर सर्विस की टीमों को अलर्ट मोड़ पर रहते हुये किसी भी आपातस्थिति में तुरंत रिस्पाँस देने के निर्देश दिये गये।

निर्बाध एवं बेहतर यात्रा संचालन हेतु घोड़ा पड़ाव, प्रीपेड काउंटर, स्वास्थ्य केंद्र एवं सूचना केंद्र के साथ समन्वय स्थापित कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

Related posts

बड़कोट में पेयजल संकट पर यमुना से पम्पिंग योजना के निर्माण की उठी मांग, सीएम को लिखा पत्र,पढ़े पूरी खबर…..

admin

उत्तरकाशी:चिन्यालीसौड़ बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उठाये सड़क,पेयजल,शिक्षा,स्वास्थ्य,बिजली आदि से सम्बंधित मुद्दे

admin

एक्सक्लुसिव:-विलुप्ति की कगार पर पहुंचे गिध्दों के झुंड दिखाई देना स्वस्थ पर्यावरण की पहचान:शेखर राणा

admin

You cannot copy content of this page