Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

“मैं हिंदू धर्म के ब्राह्मण जाति से हूँ, मस्जिद निर्माण जैसा कोई काम मैं कैसे कर सकता हूँ:-गणेश जोशी

 

नई दिल्ली

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एम०डी०डी०ए० कालोनी, डालनवाला, देहरादून में मस्जिद निर्माण हेतु प्लॉट आवंटन करने के संबंध में समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर और सोशल मीडिया में वायरल पत्र को लेकर नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में पत्रकार वार्ता की।
मंत्री ने कहा कि जिस पत्र को सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है, वह उनका है ही नहीं। उन्होंने कहा कि “मैं हिंदू धर्म के ब्राह्मण जाति से हूँ और मस्जिद निर्माण जैसा कोई काम मैं कैसे कर सकता हूँ?” मंत्री बोले कि यह मेरी छवि को खराब करने के आशय से किया गया है।
उन्होंने बताया कि 2009 में मैं विधायक था और तब मैं कैसे उत्तराखंड सरकार के प्रतीक चिन्ह को प्रयोग कर सकता था, जबकि वायरल पत्र में जो लेटर पैड है, उसमें उत्तराखंड सरकार लिखा है। मंत्री बोले, विधायक रहते हुए मैंने विधानसभा से जारी “सदस्य, विधानसभा उत्तराखंड” का क्रमांक सहित पत्र प्रयोग किया गया।
उन्होंने कहा कि यह किसी बड़ी साजिश के तहत कूटनीति की गई है और इसके लिए मैंने एमडीडीए के वीसी को वायरल पत्र के आधार पर अज्ञात के ख़िलाफ़ एफ़आइआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

Related posts

उत्तरकाशी में आयोजित होने वाले पौराणिक मेले (बाडा़हाटू कू थौलू) की तैयारियां हुई तेज अध्यक्ष जिला पंचायत रमेश चौहान ने अधिकरियों की ली महत्वपूर्ण बैठक…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

पौराणिक परंपरा और पर्यटन का संगम बना “बेलक जौराई बुग्याल पर्यटन मेला-2026”: पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने किया प्रतिभाग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

पर्यटन विभाग में पंजीकृत होटल, रैस्टोरेंट व होम स्टे के कार्मिकों को राहत राशि वितरित की जानी हुई शुरू

admin

You cannot copy content of this page