Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देश विदेश देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राज्य की कार्यशील महिलाओं व उच्च शिक्षा की छात्राओं हेतु केंद्र से13 निर्भया हॉस्टल की स्वीकृति -मुख्यमंत्री

देहरादून।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, के अनुरोध पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राज्य की कार्यशील महिलाओं व उच्च शिक्षा की छात्राओं हेतु कुल 13 निर्भया हॉस्टल की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिये मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन छात्रावासों के निर्माण से राज्य के विभिन्न जनपदों में कार्यशील महिलाओं एवं उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को आवासीय सुविधायें उपलब्ध होंगी।

50 बेड के ये निर्भया हॉस्टल प्रदेश में भीमताल, हल्द्वानी, भगवानपुर, सेलाकुई, पिथोरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, एवं रूद्रप्रयाग में बनाये जायेंगे। इसके लिये लगभग 48 करोड की धनराशि की भी मंजूरी प्रदान की गई है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

कौन गरीब असहाय और अपवंचितों की मदद करता है। अब लोग समझदार है दल नहीं दिल से काम करने वाले ब्यक्ति को अपना प्रतिनिधि चुनतें है- दीपक बिजल्वाण

admin

उत्तरकाशी:जनपद में एक वर्ष के अंतर्गत 2758 प्रसूताएं लाभान्वित हुई हैं ईजा-बोई(माँ)शगुन योजना से:-डॉ पंवार

admin

स्टेट प्रेस क्लब उतराखंड के विश्वजीत नेगी अध्यक्ष, चन्द्रशेखर जोशी बने महामंत्री

admin

You cannot copy content of this page